Orry ने Ananya Panday को गलत तरीके से किया टच? सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Orry and Ananya Panday Pics: सोशल मीडिया स्टार ओरी की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वो अनन्या पांडे के साथ नजर आ रहे है। इस फोटो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

Orry and Ananya Panday Pics: सोशल मीडिया स्टार ओरहान अवत्रामणि यानी ओरी (Orry) आए दिन किसी न किसी वजह से इंटरनेट पर छाए रहते हैं। ओरी को अक्सर बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स के साथ पार्टी करते देखा जाता है। वो अनन्या पांडे से लेकर शनाया कपूर तक के बहुत अच्छे दोस्त हैं। इस बीच ओरी और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की एक फोटो सामने आई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में दोनों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। इस फोटो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'बुर्का पहनने से मना करोगे तो....' Shabana Azmi ने दिया बेबाक बयान)

ananya panday pic with orry

ओरी और अनन्या की फोटो आई सामने (pic credit-instagram)

ओरी और अनन्या की फोटो आई सामने

हाल ही में ओरी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वो शनाया कपूर, अनन्या पांडे और बाकी लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। फोटोज में ये सभी जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं लेकिन एक फोटो ने सभी को हैरान कर दिया है। एक तस्वीर में अनन्या पांडे की चेस्ट पर हाथ रखकर पोज देते दिखाई दे रहे है। इस पिक्चर ने बवाल खड़ा कर दिया है। इस फोटो को देखकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ओरी ने अनन्या को गलत तरीके से टच किया है...' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये लोग क्या कर रहे है...' इस फोटो ने सभी का ध्यान खींच लिया है।

End of Feed