Why Randeep Hooda back out of O'Romeo: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की नई गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'ओ रोमियो' (O'Romeo) का टीजर मेकर्स ने हाल ही में रिलीज किया है। यह 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसका इंतजार दर्शक बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। विशाल भारद्वाज इस मूवी का निर्देशन कर रहे हैं। इस मूवी के लिए मेकर्स ने रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) को भी कास्ट किया था। 'ओ रोमियो' का टीजर जारी होने के बाद नेटिजन्स ने सवाल उठाया कि इसमें रणदीप हुड्डा क्यों नहीं हैं। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि रणदीप हुड्डा ने कुछ दिनों तक शूटिंग करने के बाद इस मूवी को छोड़ दिया था।
Pics Credit: IMDb
क्यों बीच में रणदीप हुड्डा ने छोड़ दी 'ओ रोमियो'...
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' में रणदीप हुड्डा को बतौर विलेन देखा जाना था। बताया जा रहा है कि पर्सनल रीजन के चलते रणदीप हुड्डा ने इस मूवी को बीच में छोड़ दिया। यह उसी समय की बात है जब जाट पिछले अप्रैल में रिलीज हुई थी। पर्सनल लाइफ के चलते रणदीप हुड्डा ने यह मूवी करने से मना कर दिया है और उन्होंने पत्नी लिन लैशराम को समय देना प्राथमिकता समझा।
यह भी पढ़ें: हेमा मालिनी ने नहीं देखी पति धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस', वजह जानकर आपको होगी हैरानी
साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले इस मूवी का निर्माण किया जा रहा है। इस मूवी में शाहिद कपूर के साथ दिशा पटानी, तृप्ति डिमरी, अविनाश, नाना पाटेकर, दिशा पटानी, विक्रांत मैसी, फरीदा जलाल और तमन्ना भाटिया कई कलाकारों की बड़ी टुकड़ी देखने को मिलेगी। लोगों को इस मूवी का टीजर काफी पसंद आया है। शाहिद कपूर इस मूवी में उस्तारा की भूमिका निभा रहे हैं जबकि तृप्ति अफशा का किरदार निभा रही हैं। नाना पाटेकर इस्माइल खान के रूप में नजर आएंगे।
