
OMG 2 Movie Review: OMG 2 ने दिया GADAR 2 की कहानी को धोबी पछाड़, दर्शकों ने दिया सनी की फिल्म को बोरिंग का टैग
OMG 2 Movie Review & Rating in Hindi (ओएमजी 2 मूवी रिव्यू): बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) आज 11 अगस्त 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, अगर अक्षय कुमार ओएमजी 2 का दिल हैं, तो फिल्म की जान पंकज त्रिपाठी में बसती है। दोनों की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। ओएमजी 2 को लेकर बीते काफी समय से कॉन्ट्रोवर्सी चल रही है, फिल्म को सेंसर बोर्ड से 'ए' सर्टिफिकेट मिलने के बाद से ही ओएमजी 2 को लेकर सुर्खियां तेज हो गई हैं। हालांकि रिलीज के बाद दर्शकों को अंदाजा होने लगा है कि ये फिल्म एक मास्टरपीस है। मूवी में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यानी गौतम के अवाला, सपोर्टिंग रोल में अरुण गोविल, गोविन्द नामदेव, बृजेन्द्र काला और पवन मल्होत्रा ने भी जबरदस्त एक्टिंग की है।
OMG 2 Full Movie Review & Ratings | Gadar 2 Full Movie Review & Ratings
गदर 2 की रिलीज के चलते फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बुरा असर देखने को मिल सकता है। दमदार कहानी और एक्टिंग के बावजूद भी फिल्म 9 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। फिल्म के जरिए पंकज त्रिपाठी देश की शिक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं और सेक्स एजुकेशन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। आइए OMG 2 के मूवी रिव्यू पर एक नजर डालते हैं।