LIVEGadar 2 Movie Review LIVE: सनी देओल की गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका, जानें दूसरे दिन की कमाई

Gadar 2 Movie Review LIVE: सनी देओल की गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका, जानें दूसरे दिन की कमाई
Gadar 2 Movie Review & Rating in Hindi (गदर 2 मूवी रिव्यू) Live Updates: सनी देओल और अमीषा पटेल की मूवी गदर 2 आज 11 अगस्त 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। तारा सिंह और सकीना की जोड़ी के लिए एक बार फिर सिनेमाघर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठे हैं। 22 साल बाद एक बार फिर तारा सिंह के गुस्से से पाकिस्तान कांप गया है। फिल्म गदर 2 को देखने के लिए दर्शकों का सैलाब उमड़ गया है। पहले ही दिन गदर 2 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर नजर आने वाला है। शुरुआती ट्रेंड के अनुसार गदर 2 पहले ही दिन 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली है। जिसके साथ ही हिन्दी बेल्ट में पठान के बाद गदर 2 सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन जाएगी। गदर 2 को देखकर वापस लौट रहे दर्शक फिल्म को जबरदस्त रिव्यू दे रहे हैं।
Gadar 2 Full Movie Review in Hindi | Gadar 2 Full Movie Download Link Leaked!
दर्शकों का मानना है कि सनी पाजी का गदर वाला जोश गदर 2 में नजर आ रहा है। एक बार फिर फिल्म के डायलॉग काफी जबरदस्त हैं। बड़े पर्दे पर गदर 2 के गाने और डायलॉग फैंस को सीटियां बजाने पर मजबूर कर रहे हैं। फिल्म के दमदार एडवांस बुकिंग से ही अंदाजा हो गया था कि मूवी पहले वीकेंड के बाद ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगा। आइए गदर 2 के रिव्यू पर एक नजर डालते हैं।
OMG 2 Full Movie Download Link Leaked!
दूसरे दिन भी गदर 2 करेगी धमाकेदार कमाई
सनी देओल की फिल्म गदर 2 का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म दूसरे दिन 40 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर सकती है।
कंगना ने सनी पाजी के लिए जताया प्यार
कंगना रनौत ने फिल्म गदर 2 की तारीफ की है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर सनी पाजी के लिए लंबा- चौड़ा पोस्ट लिखा है। एक्ट्रेस का कहना है कि सनी देओल जैसा कोई दूसरा हीरो नहीं हैं।
सोशल मीडिया पर छाया गदर 2 का क्रेज
सलमान ने की सनी की तारीफ
सलमान खान ने सनी देओल के लिए शेयर किया है। एक्टर ने लिखा, ढाई किलो का हाथ 40 करोड़ की ओपनिंग के बराबर है। सनी पाजी धमाल मचा रहे हैं। पूरी टीम को बधाई देता हूं।
Gadar 2 Box Office Collection Day 1: सनी पाजी की फिल्म ने पहले दिन कर डाली बंपर कमाई
Gadar 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' ने पहले दिन छप्परफाड़ कमाई कर ली है। हाल ही में मेकर्स के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 40.10 करोड़ की कमाई कर ली है।
Gadar 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल ने उड़ाया बॉक्सऑफिस पर गर्दा
Gadar 2 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने पहले ही दिन सभी फैंस और दर्शकों को अपने एक्शन पैक स्टंट से बांधे रखा। देखा जा रहा है कि फैंस के सिर पर गदर 2 का क्रेज चढ़ा हुआ है।
Gadar 2 Movie Review: इस जगह रह गई 'गदर 2' में कमी?
सनी देओल की मूवी 'गदर 2' को लेकर लोगों का कहना है कि मूवी में सनी देओल ने तो अपना रोल बखूबी अदा किया है। लेकिन डायरेक्शन में उन्हें कहीं न कहीं कमी खल रही है।
Gadar 2 Movie Review: पायरेसी का शिकार हुई सनी देओल की फिल्म
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल की 'गदर 2' को रिलीज हुए कुछ ही वक्त हुआ है, लेकिन चंद घंटों में ही फिल्म पायरेसी की शिकार हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूवी कई अवैध वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Gadar 2 Movie Review: ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है 'गदर 2'
सनी देओल की 'गदर 2' लोगों को इस कदर पसंद आ रही है कि वे ट्विटर पर इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ऐसे में ट्विटर पर 'गदर 2' के साथ-साथ #Tarasingh भी जमकर ट्रेंड कर रहा है।
Gadar 2 Movie Review: 'गदर 2' में क्या है सबसे ज्यादा खास
सनी देओल के 'गदर 2' की सबसे खास बात यह है कि मूवी एक्शन और डायलॉग से भरी हुई है। इस बार सनी देओल के साथ-साथ उत्कर्ष का भी जबरदस्त अंदाज देखने को मिला है।
Gadar 2 Movie Review: पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई करेगी 'गदर 2'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल की 'गदर 2' पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई कर सकती है। सनी देओल की मूवी बॉक्स ऑफिस पर 25 से 40 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।
Gadar 2 Movie Review Live: ईशा देओल को भी पसंद आई फिल्म
सनी देओल की 'गदर 2' बड़े पर्दे पर धूम मचा रही है। खास बात तो यह है कि मूवी सनी देओल की सौतेली बहन ईशा देओल को भी खूब पसंद आई। उन्होंने मूवी के लिए लिखा, "चलो आज शेर की दहाड़ सुनते हैं।"
Gadar 2 Movie Review in Hindi: ज्यादा बड़ी है फिल्म?
इस बीच कई दर्शकों की यह भी शिकायत है कि फिल्म को काफी खींचा गया है, यह 3 घंटे से ज्यादा की मूवी है।
Gadar 2 Movie Review in Hindi: क्या वहीं घिसी पिटी कहानी है?
मूवी देखकर वापस लौटे कई दर्शकों का मानना है कि गदर 2 देखने के बाद कुछ भी नया नहीं लग रहा है।
Gadar 2 Movie Review, Rating Live: सोशल मीडिया पर मिली वाह-वाही
सोशल मीडिया पर सनी देओल की गदर 2 को खूब वाह वाही मिल रही है, फिल्म में तारा सिंह के रोल में सनी देओल को काफी पसंद किया जा रहा है।
Gadar 2 Movie Review Live: सनी पाजी ने उखाड़ा हैंडपंप
Gadar 2 Movie Review Live: तारा सिंह-सकीना की जबरदस्त कैमिस्ट्री
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपने तारा सिंह वाले किरदार में एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। फिल्म में तारा सिंह और सकीना की कैमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।
Gadar 2 Box Office Collection Day 1: तोड़ देगी आदिपुरुष का रिकॉर्ड
ओपनिंग कलेक्शन के मामले में सनी देओल की गदर 2, प्रभास की आदिपुरुष का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। आदिपुरुष ने हिन्दी बेल्ट में 25 करोड़ की कमाई की थी, जबकी गदर 2, 35 से 40 करोड़ तक की ओपनिंग कर सकती है।
Gadar 2 Movie Review Live: तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजे थिएटर्स
Gadar 2 Review Live: गाना ने बसती है गदर 2 की जान
फिल्म गदर: एक प्रेम कथा की तरह ही सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 में भी जबरदस्त गाने हैं, जो दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हैं। कई गाने गदर से रीमेक किए गए हैं, हालांकि इसने मूवी को बेहतर ही किया है।