बॉलीवुड

OMG 2 Winning Heart!! रिलीज से पहले ही लोगों के बीच छाई अक्षय कुमार की OMG 2, जमकर हो रही है तारीफ

Akshay Kumar OMG 2 Winning Heart Before Release: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' की रिलीज में कुछ ही वक्त बाकी रह गया है। लेकिन खास बात तो यह है कि रिलीज से पहले ही फिल्म ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा कर लिया है। सोशल मीडिया पर मूवी की जमकर तारीफ भी हो रही है।

Image

akshay kumar, omg 2

Akshay Kumar OMG 2 Winning Heart Before Release: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। मूवी की रिलीज में बस कुछ ही वक्त बाकी रह गया है। 'ओएमजी 2' की खास बात यह है कि इस बार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ पंकज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि रिलीज से पहले ही 'ओएमजी 2' दर्शकों का खूब दिल जीत रही है। ट्विटर पर अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की मूवी की जमकर तारीफ हो रही है।

बता दें कि कई जगहों पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और पंकज त्रिपाठी के 'ओएमजी 2' (OMG 2) की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। ऐसे में मूवी देखने के बाद लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन साझा करने भी शुरू कर दिये। इन ट्वीट्स को देखकर कहा जा सकता है कि अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' वाकई में दमदार होने वाली है। फिल्म में लोगों ने अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के रोल को उत्तम बताया है। साथ ही मूवी के ट्रैक की भी जमकर तारीफ की है।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'ओएमजी 2' (OMG 2) देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, "बीती रात 'ओएमजी 2' को देखा। इस मूवी ने हर चीज को लेकर मेरे नजरिये को ही बदल दिया है। एक जबरदस्त कॉन्सेप्ट। एक विवादास्पद मुद्दे को इतनी खूबसूरती से पेश करना और अंत में एक जबरदस्त संदेश देना फिल्म की खूबी है।" वहीं दूसरे यूजर ने अक्षय कुमार की मूवी की तारीफ में लिखा, "जबरदस्त संदेश, साहसी कॉन्सेप्ट, बोल्ड थीम और सहनशील मुद्दा। सभी चीजों को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है। शिवजी के तौर पर अक्षय कुमार खूब जचे हैं। पंकज त्रिपाठी की बोली और यामी गौतम का एक्ट कमाल का है।"

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'ओएमजी 2' की तारीफ करने वाले यहीं नहीं रुके। एक यूजर ने आगे लिखा, "फिल्म औसत दर्जे की है। ज्यादा कमाई नहीं कर पाएगी, इसलिए औसत दर्जे की है। लेकिन मूवी में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी का रोल कमाल का है।" बता दें कि एडवांस बुकिंग के मामले में भले ही अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' पीछे है, लेकिन मूवी अपनी कहानी से लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार है।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article