LIVEOMG 2 And Gadar 2 Movie Review: सनी पाजी की गदर 2 नहीं तोड़ पाएगी पठान का ये रिकॉर्ड, जानें क्या है ओएमजी 2 का हाल

OMG 2 And Gadar 2 Movie Review: सनी पाजी की गदर 2 नहीं तोड़ पाएगी पठान का ये रिकॉर्ड, जानें क्या है ओएमजी 2 का हाल
OMG 2, Gadar 2 Movie Review, Rating in Hindi: सनी देओल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) और अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) एक ही दिन 11 अगस्त 2023 को रिलीज हो गई हैं। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की भिड़ंत पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। अमीषा पटेल और सनी देओल स्टारर गदर 2 की एडवांस बुकिंग भी जबरदस्त रही है, फिल्म ने 1.50 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में ही बेच दी हैं। वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 एडवांस बुकिंग के मामले में पिछड़ती नजर आ रही है। अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की फिल्म की एडवांस बुकिंग 60 हजार के पार पहुंची है।
Gadar 2 Full Movie Review & Ratings | OMG 2 Full Movie Review & Ratings
एडवांस बुकिंग को देखकर ही यह साफ हो गया है कि गदर 2 की कमाई सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। फिल्म को पहले दिन का कलेक्शन 30 करोड़ के पार जा सकता है। वहीं दूसरे ओर अक्षय कुमार की फिल्म का कलेक्शन पहले दिन 10 करोड़ के आसपास रह सकता है।गदर 2 की हाइप को देखते हुए लग रहा है कि फिल्म पहले वीकेंड के बाद ही 100 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी। ये फिल्म सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित होने वाली है। वहीं दूसरी ओर पंकज त्रिपाठी की फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट मिला है, जिससे मूवी की कमाई गिर सकती है। सद्गुरू जैसे कई सितारे ओएमजी 2 की तारीफ कर चुके हैं। आइए अब गदर 2 और ओएमजी 2 के मूवी रिव्यू पर नजर डालते हैं।
अच्छे कॉन्टेंट के बावजूद फुस हुई ओएमजी 2
अक्षय कुमार की ओएमजी 2 बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं पाई। एक तरफ जहां गदर 2 के सभी शोज हाउसफुल है तो दूसरी तरफ अक्षय की ओएमजी 2 को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है।
पठान का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगी गदर 2
सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म पहले दिन 35 से 40 करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं। इसका मतलब है कि फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ने में असफल रहेगी। पठान ने पहले दिन 57 करोड़ का बिजनेस किया था।
सनी और अमीषा की केमिस्ट्री ने जीता दिल
फिल्म को नहीं मिलना चाहिए था A सर्टिफिकेट
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि अक्षय कुमार की ओएमजी 2 को A सर्टिफिकेट नहीं मिलना चाहिए था। इस वजह से बच्चे ये फिल्म नहीं देख पाएंगे। फिल्म में सेक्स एजुकेशन के मुद्द को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है।
ओएमजी 2 के साथ दिखाया गया जवान प्रीव्यू
अक्षय पर फैंस ने बरसाया प्यार
OMG 2 को दर्शक नहीं मिलने से परेशान फैंस
कमाई में भी ओएमजी 2 को गदर 2 ने छोड़ा पीछे
बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 साथ में रिलीज हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गदर 2 पहले दिन 35 से 40 करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं। वहीं, ओएमजी 2 इस मामले में काफी पीछे है। अक्षय की फिल्म 9 से 10 करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं।
हैंडपंप वाला सीन हुआ वायरल
सनी पाजी ने फिर उखाड़ा हैंडपंप
सनी देओल ने गदर 2 में फिर उखाड़ा हैंडपंप। इस सीन ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म का ये सीन जमकर शेयर कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस ने की गदर 2 की तारीफ
सिनेमाघरों में गदर 2 के सभी शोज हाउसफुल है। सोशल मीडिया पर फैंस गदर 2 की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Gadar 2 movie review Live: तारा सिंह के लिए बजी तालियां
फिल्म गदर 2 में सनी पाजी एक बार फिर तारा सिंह के किरदार में धूम मचाते नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनके डायलॉग सुनकर फैंस सीटियां मार रहे हैं।
Gadar 2 vs OMG 2 Box Office Live: पिछड़ जाएगी अक्षय कुमार की फिल्म
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2, सनी देओल की फिल्म गदर 2 से पिछड़ती हुई नजर आ रही है। गदर 2 जहां 30-40 करोड़, नहीं OMG 2, 9-10 करोड़ तक की ओपनिंग कर सकती है।
OMG Movie Review Live: तरण आदर्श ने की तारीफ
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म ओएमजी 2 की जमकर तारीफ की है, उन्होंने OMG 2 को 4 स्टार दे दिए हैं।
Gadar 2 Movie Review in Hindi: उत्कर्ष शर्मा की एक्टिंग पर उठे सवाल
फिल्म में तारा सिंह के बेटे जीते का किरदार निभाने वाले एक्टर उत्कर्ष शर्मा की एक्टिंग पर फैंस सवाल खड़े कर रहे हैं। उनकी डायलॉग डिलीवरी लोगों को पसंद नहीं आ रही।
Gadar 2 Movie Review in Hindi: तारा सिंह की एक्टिंग लगी जबरदस्त
गदर 2 में सनी देओल एक बार फिर तारा सिंह के अवतार में दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। फैंस को सनी पाजी की एक्टिंग में वही पुराना जोश नजर आ रहा है।
Gadar 2 vs OMG 2 Live Update: गदर 2 पड़ेगी OMG 2 पर भारी
अभी तक सनी देओल की फिल्म गदर 2, अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 पर भारी पड़ती हुई नजर आ रही है। गदर 2 जहां पहले दिन 40 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकती है, वहीं अक्षय कुमार की फिल्म का कलेक्शन 9 करोड़ तक रह सकता है।
Gadar 2 Movie Review in Hindi: गदर 2 देख खड़े हो जाएंगे रौंगटे
गदर 2 देखकर वापस लौट रहे दर्शकों का मानना है कि गदर 2 में सनी देओल के डायलॉग सुनकर उनके रौंगटे खड़े हो गए।
Gadar 2 Movie Review in Hindi Live: केआरके ने गदर 2 को बताया कॉमेडी फिल्म
सोशल मीडिया पर केआरके का एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने गदर 2 को एक कॉमेडी फिल्म बताया है, उन्होंने मूवी में उत्कर्ष शर्मा की एक्टिंग की भी खिल्ली उड़ाई हैं।