ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे से रिप्लेस होने पर छलका नुसरत भरूचा का दर्द, आउट्साइडर होने का आज भी हरजाना भुगत रही है एक्ट्रेस

Nushrratt Bharuccha Talk about Replaced by Ananya Pandey: जब नुसरत भरूचा को उनकी ही हिट फिल्म ड्रीम गर्ल से रिप्लेस कर दिया गया तब उन्हें बहुत बुरा लगा था। इसके बाद वह खुद को आउटसाइडर जैसा फील करती थी। उन्होंने हाल ही में इंडस्ट्री की सच्चाई भी उजागर की ।

Nushrratt Bharuccha Talk about Replaced by Ananya Pandey: अभिनेत्री नुसरत भरूचा(Nushrratt Bharuccha) इन दिनों फिल्म छोरी 2 को लेकर चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस की ये हॉरर ड्रामा फिल्म दर्शकों को खूब पसंद भी आ रही है। हाल ही में नुसरत एक इंटरव्यू के दौरान ड्रीम गर्ल 2 में रिप्लेस होने की बात पर जवाब देती नजर आई। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें अपनी ही फिल्म में रिप्लेस होने पर कैसा लगा। तब नुसरत ने इंडस्ट्री की सच्चाई रखते हुए बताया कि वह आज भी आउट्साइडर जैसा फील करती हैं।

Nushrratt Bharuccha Talk about Replaced by Ananya Pandey

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नुसरत भरुचा ( Nushrratt Bharuccha) ने एक आउटसाइडर होने के रूप में अपने करियर की चर्चा की। अपनी ही फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल में रिप्लेस किए जाने के बारे में, उन्होंने कहा, मुझे तब और भी दुख हुआ जब मैं अपनी ही फिल्म के सीक्वल का हिस्सा नहीं थी, जब हीरोइन को छोड़कर बाकी सभी कलाकार वही थे।

End of Feed