नुसरत भरूचा की फिल्म अकेली का मोशन पोस्टर रिलीज, दमदार एक्शन करते नजर आएंगी एक्ट्रेस

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 04:08 PM IST

Akelli Motion poster : नुसरत भरूचा ने अपनी अपकमिंग फिल्म अकेली के मोशन पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर में एक्ट्रेस भीड़ में भी अकेली खड़ी नजर आ रही हैं। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नुसरत भरूचा ने अपनी अपकमिंग फिल्म अकेली का मोशन पोस्टर शेयर किया है
  • पोस्टर में एक्ट्रेस भीड़ में भी अकेली खड़ी नजर आ रही हैं
  • नुसरत की फिल्म अकेली एक्शन थ्रिलर होगी

Nushrratt Bharuccha Announces akelli : नुसरत भरूचा ने अपनी शानदार एक्टिंग से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस लीग से हटकर फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं। नुसरत ने अपनी अपकमिंग फिल्म अकेली का अनाउंसमेट किया है। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर भी फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में एक्ट्रेस हजारों महिलाओं के भीड़ में अकेली खड़ी नजर आ रही हैं। फिल्म के मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'अपने पे आ जाए तो अकेली ही काफी है'।

nushratt bharuchha

nushratt bharuchha (credit pic: instagram)

फैंस को एक्ट्रेस का पोस्टर काफी पंसद आ रहा है। इस फिल्म का निर्देशन डेब्य फिल्म मेकर प्रणय मेशराम कर रहे हैं। प्रणय ने इससे पहले क्वीन और कंमाडो 3 जैसी फिल्मों में बतौर अस्टिटेंट डायरेक्टर काम किया है। फिल्म की कहानी नुसरत भरूचा के ईर्द- गिर्द केंद्रित होगी। एक्ट्रेस फिल्म में अकेले ही सभी मुश्किलों से लड़ते हुए नजर आएगी। फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारियों के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

End of Feed