Nupur Sanon And Stebin Ben Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। दोनों ने अपने प्यार को शादी का नाम दे दिया है। नूपुर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन के साथ क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी कर ली है। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग 7 वें आसमान में पहुंच गए हैं। आइए नजर डालते है इस वीडियो पर...
pic credit- instagram
नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी
जूम टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में स्टेबिन सफेद ब्लेजर और पैंट में और नूपुर सफेद गाउन में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। दोनों दूल्हा-दुल्हन के रूप में कमाल के लग रहे हैं। 11 जनवरी को उदयपुर में क्रिश्चियन रस्मों से उन्होंने शादी के वादे पूरे किए। वीडियो में कृति सेनन अपने माता-पिता को दूल्हा-दुल्हन के पास भेजती दिख रही हैं। सब एक साथ भावुक और खुश नजर आ रहे हैं। हिंदू शादी की तस्वीरें और वीडियो अभी सामने नहीं आए हैं। लोग इन तस्वीरों का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कृति सेनन ने उड़ाया था गर्दा
9 जनवरी की रात और 10 जनवरी की सुबह सांगीत की वीडियोज खू वायरल हुईं, जिसमें कृति अपनी बहन के लिए दिल खोलकर नाचती नजर आईं। कृति ने खूबसूरत लहंगे में सलामे इश्क मेरी जान गाने पर नाचकर नुपुर को स्पेशल फील कराया। कृति अपने दोस्त वरुण शर्मा के साथ भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के गाने लॉलीपॉप लागेलू गाने पर भी जमकर झूमीं। कृति सेनन अपनी बहन की शादी से काफी ज्यादा खुश हैं। बताते चलें कि कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन कई सालों से रिलेशनशिप में थे। अब दोनों जन्मों-जन्मों के लिए एक हो गए।
