Nora Fatehi Crying: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपनी फिल्मों से ज्यादा लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। नोरा फतेही के नए-नए लुक्स सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज लोगों का ध्यान खींच लेता है, तो कभी देसी लुक में नोरा फतेही लोगों का दिल लूट लेती हैं। इसी बीच नोरा फतेही अपने नए लुक में स्पॉट हुई थी। एक्ट्रेस ब्लैक बोल्ड ड्रेस पहन रखी थी लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
एयरपोर्ट पर रोने लगीं नोरा फेतही
नोरा फतेही हाल ही में एक इमोशनल मोमेंट की वजह से सुर्खियों में आ गईं। नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा फतेही एयरपोर्ट पर एंट्री करती नजर आ रही हैं लेकिन दौरान एक्ट्रेस का रास्ता रोककर एक फैन ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। इसे देखते हुए उनके बॉडीगार्ड ने एक फैन को धक्का देकर दूर कर दिया। आपको बता दें कि नोरा फतेही एयरपोर्ट पर एंट्री करने के दौरान काफी इमोशनल नजर आ रही थी और एक्ट्रेस के आंसुओं को देख फैंस काफी भावुक हो गए।
नोरा फतेही की पोस्ट हुई वायरल
इसी बीच नोरा फतेही ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी खूब वायरल हो रही है। नोरा फतेही ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक अरबी लाइन ‘इन्ना लिल्लाही वा इन्ना इलायही राजिऊन’ डाली, जिसका मतलब है ‘हम अल्लाह के हैं और उसी की तरफ लौटेंगे।’ आपको बता दें कि ये लाइन मुस्लिम लोग तब बोलते हैं जब किसी की मौत की खबर मिलती है। इस पोस्ट को देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। नोरा फतेही के वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
