Nikita Roy: कुश ने बताया स्क्रिप्ट पढ़ने पर कैसा था सोनाक्षी का रिएक्शन, परेश की कास्टिंग पर भी तोड़ी चुप्पी - Excusive

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 22, 2025, 03:50 PM IST

Kush Sinha On Movie Nikita Roy: कुश सिन्हा (Kussh Sinha), जो अपनी पहली फिल्म 'निकिता रॉय' (Nikita Roy) से डायरेक्टर के तौर पर बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। कुश सिन्हा ने फिल्म को लेकर Zoom से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने फिल्म में परेश रावल की कास्टिंग पर भी जवाब दिया।

Kush Sinha On Movie Nikita Roy: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) और एक्ट्रेस सोनीक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के भाई कुश सिन्हा (Kush Sinha) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसी बीच कुश सिन्हा ने फिल्म 'निकिता रॉय' (Nikita Roy) से बॉलीवुड में कदम रखने का फैसला किया है। फिल्म निकिता रॉय को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच कुश सिन्हा को Zoom को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने फिल्म निकिता रॉय को लेकर बात की। कुश सिन्हा का ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Kush Sinha On Movie Nikita Roy

इस वजह से किया परेश रावल को कास्ट

अपनी फिल्म की जर्नी के बारे में Zoom से बात करते हुए कुश ने कहा, 'कभी-कभी थकान हुई, लेकिन बहुत मजा भी आया क्योंकि मुझे शानदार एक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिला। हमने वो कहानी बनाई जो हम चाहते थे। एक नई और दिलचस्प कहानी बनाना खास था। पहली बार डायरेक्टर बनना मुश्किल था, लेकिन मैं खुशकिस्मत हूं कि हमें अपनी मर्जी से फिल्म बनाने का मौका मिला।' परेश रावल को कास्ट करने के बारे में उन्होंने कहा, 'हमने उन्हें कहानी और किरदार के बारे में बताया। उन्हें पसंद आया क्योंकि ये एक शानदार किरदार है जिसमें कई रंग हैं। ये कुछ हटके था इसलिए उन्हें रोल अच्छा लगा। परेश जी कमाल के एक्टर हैं। उन्होंने कहा, 'ठीक है, मैं ये रोल करूंगा।' हम खुश थे कि उन्हें कहानी में दम दिखा।'

End of Feed