Nikita Rawal on Ranbir Kapoor: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) को लेकर जबरदस्त चर्चा बनी हुई है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली और भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर के लुक की भी खूब तारीफ हुई। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनके पुराने बयानों को लेकर उन्हें लगातार ट्रोल भी कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर तीखा हमला बोल दिया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-शादी से पहले ही मां बनना चाहती हैं Aamrapali Dubey, निरहुआ बोले- 'ये आसान नहीं...')
रणबीर कपूर पर जमकर बरसी निकिता रावल (pic credit- instagram/chatgpt)
निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर किया हमला
बॉलीवुड मैस्कॉट को दिए इंटरव्यू में निकिता रावल ने कहा कि उनकी नजर में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार के लिए सही विकल्प नहीं हैं। उन्होंने रणबीर के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने खुद स्वीकार किया था कि वह बीफ खाते हैं। निकिता का कहना है कि इससे कई हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। निकिता ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को भगवान राम जैसा पवित्र किरदार देना उनकी आस्था और भगवान राम के चरित्र का अपमान है। उन्होंने सवाल उठाया कि फिल्म के मेकर्स ने रणबीर कपूर को इस रोल के लिए क्यों चुना और इस मुद्दे पर धार्मिक संगठनों की ओर से कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं आ रही है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उनकी राय नहीं बदलेगी। उनका मानना है कि जो व्यक्ति खुलेआम बीफ खाने की बात स्वीकार करता है, वह भगवान राम के चरित्र को सही तरीके से समझ भी नहीं सकता और निभा भी नहीं सकता।
निकिता रावल ने रणबीर कपूर से सार्वजनिक माफी मांगने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ रणबीर की निजी जिंदगी का मामला नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है। उनके मुताबिक, भगवान राम जैसा किरदार निभाने वाले कलाकार को लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। निकिता ने फिल्म के बहिष्कार की भी अपील की। उन्होंने कहा कि वह 'बॉयकॉट रामायण' अभियान का समर्थन करती रहेंगी। उनका कहना है कि अगर रणबीर कपूर को अपनी गलती का एहसास है, तो उन्हें लोगों की भावनाओं के लिए माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि 'रामायण' दो भागों में रिलीज होगी। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा।
