Khakee The Bihar Chapter: नीरज पांडे ला रहे हैं वेब सीरीज 'खाकी', बिहार के कुख्‍यात अपराध‍ियों का खोलेंगे कच्‍चा-चिट्ठा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 08:01 AM IST

बॉलीवुड को 'ए वेडनेसडे', 'स्‍पेशल 26' और 'एमएस धोनी: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी' जैसी फिल्‍में देने वाले डायरेक्‍टर नीरज पांडे नेटफ्ल‍िक्‍स की दुनिया में डेब्‍यू करने जा रहे हैं। नीरज पांडे एक नई वेब सीरीज 'खाकी: द बिहार चैप्‍टर' नाम से वेब सीरीज बना रहे हैं।

Khakee The Bihar Chapter: 'ए वेडनेस डे', 'स्पेशल 26', 'बेबी', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी फिल्मों के लिए पहचान रखने वाले फिल्म निर्माता नीरज पांडे 'खाकी: द बिहार चैप्टर' नामक एक नया शो लेकर आ रहे हैं। यह क्राइम आधारित शो बिहार के सबसे खतरनाक अपराधी के पकड़े जाने की सच्ची कहानी पर आधारित है। यह शो जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आएगा और पांडे के लिए यह पहला शो होगा। नीरज पांडे इससे पहले डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ 'स्पेशल ऑप्स' जैसे शो में काम कर चुके हैं। नीरज इस सीरीज में बिहार के कुख्‍यात अपराध‍ियों का कच्‍चा-चिट्ठा खोलेंगे।

Khakee The Bihar Chapter: नीरज पांडे ला रहे हैं वेब सीरीज 'खाकी', बिहार के कुख्‍यात अपराध‍ियों का खोलेंगे कच्‍चा-चिट्ठा

इस शो को झारखंड और बिहार में कई कोविड लहरों के बीच बेहद कठिन परिस्थितियों में शूट किया गया। शो में बेहद दमदार कास्ट है जिसमें करण टैकर, अविनाश तिवारी, आशुतोष राणा, रवि किशन, अनूप सोनी, जतिन सरना, निकिता दत्ता, अभिमन्यु सिंह, ऐश्वर्या सुष्मिता और श्रद्धा दास जैसे सितारे हैं। नई वेब सीरीज ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ एक सच्ची कहानी पर आधारित है। ये सीरीज दो ऐसे दिग्गजों के मुकाबले की कहानी है जिसमें एक शख्स जमींदार एवं दुर्दांत अपराधी है और दूसरा भारतीय पुलिस सेवा का तेज तर्रार पुलिस अफसर।

End of Feed