'Cutie-Cutie' गाने में Neha Kakkar का बढ़ता वजन देख लोगों ने किया ट्रोल, कहा 'बहुत मोटी हो गई हो...'

Neha Kakkar Gets Body-Shamed: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने नए गाने 'क्यूटी-क्यूटी' की एक वीडियो क्लिप साझा की है। इस गाने में नेहा कक्कड़ के लुक को देखने के बाद लोगों ने उनका मजाक उड़ना शुरू कर दिया है। कई लोगों ने कहा है कि नेहा कक्कड़ का वजन काफी बढ़ गया है।

Neha Kakkar Gets Body-Shamed: बॉलीवुड इंडस्ट्री की प्लेबैक सिंगर और सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 13' की जज नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपने हालिया रिलीज हुए गाने 'क्यूटी-क्यूटी' (Cutie-Cutie Song) के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस गाने में नेहा कक्कड़ को देखने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। इस गाने में नेहा कक्कड़ को देखकर कई लोगों ने दावा किया है कि गायिका का वजन पहले के मुकाबले काफी बढ़ गया है।

Neha Kakkar

सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ की बड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपकमिंग गाने 'क्यूटी-क्यूटी' की एक क्लिप साझा की, जिसमें वो डांस करती नजर आ रही हैं। एक तरफ नेहा कक्कड़ के फैन्स ने गाने को देखने के बाद उनकी जमकर तारीफ की है। वहीं कई लोगों ने नेहा कक्कड़ को ट्रोल करने के साथ-साथ बॉडी-शेमिंग करनी शुरू कर दी है। इस गाने में नेहा कक्कड़ सफेद रंग की ड्रेस और डीप वी-नैक का ब्रालेट टॉप कैरी किए नजर आ रही हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए नेहा कक्कड़ ने सफेद रंग का ब्लेजर और साइड कट्स की पैन्ट पहनी हुई है। वीडियो देख लोगों ने नेहा कक्कड़ के इस लुक के लिए उन्हें ट्रोल किया है।

End of Feed