Neha Kakkar Husband Rohanpreet Singh Missing From Birthday Party: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज से सभी के दिलों पर जादू चलाया हुआ है। सिंगर आए दिन अपने गाने की वजह से चर्चा में रहती हैं। इसी के साथ-साथ सिंगर सोशल मीडिया पर एक्टिव भी रहती हैं। हाल ही में सिंगर अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। खबर है की सिंगर के पति रोहन प्रीत सिंह ने नेहा को ना ही बर्थडे पर विश किया और ना ही पार्टी में शामिल हुए थे। इस खबर को सुन फैंस काफी ज्यादा सोच विचार कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला।
Neha Kakkar Husband Rohanpreet Singh Missing From Birthday Party: हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपना 35 वां जन्मदिन मनाया था। जिसमें फैंस ने गौर किया की सिंगर के पति पार्टी में नहीं आए थे। अब खबर फैल रही है की दोनों के बीच क्या सब कुछ ठीक है या नहीं।
हाल ही में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने जून 7 को अपना 35वां जन्मदिन मनाया था। इस दौरान उनको बहुत सारे फैंस और सेलेब्स से बधाइयां भी मिल रही थी। एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की थी। लेकिन इस दौरान कई फैंस ने ये नोटिस किया की नेहा के पति रोहन प्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) ना ही पार्टी में मौजूद थे। इसी के साथ रोहनप्रीत ने उन्हें ना ही सोशल मीडिया पर जन्मदिन की मुबारकबाद दी। इन सब चीजों को देख फैंस ये सोच रहे हैं की क्या नेहा कक्कड़ और रोहन के बीच सब ठीक है या कुछ अनबन चल रही हैं। हालांकि इस बात को लेकर अभी तक दोनों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
नेहा कक्कड़ ने अपना 35वां जन्मदिन खूब धूम धाम से मनाया था। इस पार्टी में उनके परिवार वालों के साथ-साथ डांसर धनश्री वर्मा अपने पति और क्रिकेटर युजवेन्द्र चहल भी नजर आए थे। सिंगर ने साल 2020 में पंजाबी ससिंगर रोहन प्रीत संग शादी रचाई थी। दोनों अपनी क्यूट और रोमांटिक तस्वीरों और वीडियोज को फैंस संग शेयर करते रहते हैं। फैंस रोहन और नेहा को साथ में देखना खूब पसंद करते हैं।
