Neha Kakkar को भुलाकर फिर से प्यार में पड़े Himansh Kohli, TV की इस डांसर संग रोमांटिक डेट पर आए नजर

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 7, 2023, 04:14 PM IST

Neha Kakkar Ex boyfriend Himansh Kohli fell in love again?: हिमांश कोहली की कुछ नई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें हिमांश को फेमस डांसर और कोरियोग्राफर शक्ति मोहन के साथ बैठे हुए देखा जा सकता है। दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये रोमांटिक डेट पर आए हैं।

Himansh Kohli fell in love again with TV dancer?: नेहा कक्कड़ और एक्टर हिमांश कोहली का रिश्ता भला किसे नहीं याद। नेहा और हिमांश लंबे टाइम तक रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में कपल का ब्रेकअप हो गया। इनके ब्रेकअप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब नेहा कक्कड़ के एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली एकबार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। चर्चा है कि हिमांश कोहली की लाइफ में फिर से प्यार आ गया और वो किसी को डेट कर रहे हैं।

neha kakkar and himansh kohli

दरअसल हिमांश कोहली की कुछ नई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें हिमांश को फेमस डांसर और कोरियोग्राफर शक्ति मोहन के साथ बैठे हुए देखा जा सकता है। दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये रोमांटिक डेट पर आए हैं। इनकीं बॉन्डिंग वीडियोज में बेहद स्ट्रांग दिख रही है। इन्हीं फुटेज के वायरल होते ही ये खबर सब जगह फैल गई है कि हिमांश कोहली, शक्ति मोहन को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स भी फोटोज देखकर हैरान हैं। उन्हें भी लग रहा है कि दोनों के बीच कुछ-कुछ हो रहा है।

End of Feed