बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। एक्ट्रेस को सेलेब्स से लेकर फैंस तक जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस की सास नीतू कपूर (Neetu Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी बहूरानी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी हैं। एक्ट्रेस ने आलिया की फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा नोट लिखा है। नीतू का पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फोटो में आलिया ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस नो मेकअप लुक में दिखाई दे रही हैं।
neetu kapoor and alia bhatt (credit pic: instagram)
इस फोटो को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे बहूरानी। सिर्फ प्यार और ज्यादा प्यार। आलिया को रणबीर कपूर की बहन रिद्धमा कपूर साहनी ने भी खास अंदाज में बधाई दी। रिद्धिमा ने इंस्टा स्टोरी पर आलिया की फोटो शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दीं। एक्ट्रेस की ननद ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे डार्लिंग आलू।
आलिया पर सास ने लुटाया प्यार
alia bhatt
रणबीर और आलिया ने पिछले साल 2022 में शादी की थी। कपल पिछले साल ही पेरेंट्स बने हैं। एक्ट्रेस ने पिछले साल 6 नवंबर को बेटी राहा को जन्मदिन दिया था। एक्ट्रेस का ये बर्थडे उनके लिए बहुत स्पेशल है। कपल अपने इस नए फेस को काफी एन्जॉय कर रहा है। रणबीर कपूर ने तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन के दौरान बताया कि उनकी बेटी राहा बिल्कुल उनकी तरह है क्योंकि वो घर में दो आलिया को साथ में नहीं झेल सकते हैं।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया फिल्मों में जल्द वापसी करने वाली हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दे रही हैं। एक्ट्रेस जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म जी ले जरा की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ लीड रोल में है। आलिया की सास नीतू कपूर हाल ही में वरुण कियारा के साथ जुगजुग जियो में नजर आई थी। एक्ट्रेस जल्द सनी कौशल के साथ दिखाई देंगी।
