Neeti Mohan पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता बृज मोहन शर्मा का 72 साल की उम्र में हुआ निधन

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 18, 2026, 02:49 PM IST

Neeti Mohan Father Brij Mohan Sharma Death News: नीति मोहन (Neeti Mohan) की जिंदगी में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके परिवार से जुड़ी इस दुखद खबर ने फैंस और फिल्म दुनिया के लोगों को भावुक कर दिया है।

Neeti Mohan Father Brij Mohan Sharma Death News: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नीति मोहन (Neeti Mohan) और उनके परिवार के लिए यह समय बेहद मुश्किल है। सिंगर ने अपने पिता बृज मोहन शर्मा (Brij Mohan Sharma) को खो दिया है। पिता के निधन के बाद नीति ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात कही। उनके इस पोस्ट को देखकर फैंस भी भावुक हो रहे हैं। वहीं, मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने भी नीति और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जाहिर की हैं। पिता को खोने का दर्द बयां करते हुए नीति ने अपने संदेश में ऐसी बातें लिखी हैं, जो उनके पिता के साथ उनके गहरे रिश्ते को दिखाती हैं।

Neeti Mohan Father Brij Mohan Sharma Death News

नीति मोहन के पिता का निधन, भावुक पोस्ट शेयर कर बोलीं- पापा, हम आपको बहुत याद करेंगे (Image Source: Neeti Mohan Instagram)

इमोशनल हुईं नीति मोहन

नीति मोहन के पिता बृज मोहन शर्मा इस दुनिया में नहीं रहे। बृज मोहन शर्मा के निधन की खबर सामने आने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। बृज मोहन शर्मा के निधन पर उनकी बेटी नीति मोहन ने एक पोस्ट शेयर की हैं। नीति मोहन ने लिखा कि 'बहुत दुख और भारी मन से हम यह बताते हैं कि हमारे प्यारे पिता श्री बृज मोहन शर्मा का 15 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। वह हमें छोड़कर अपने परमधाम चले गए। वो एक प्यार करने वाले पति और पिता, हमारे मार्गदर्शक और परिवार के मजबूत स्तंभ थे। उनकी समझदारी, दयालुता, संस्कार और निस्वार्थ प्रेम हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। भले ही वो अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद, उनकी सीख और उनसे जुड़ी खूबसूरत यादें जीवनभर हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी। उनके जाने से हमारे जीवन में एक ऐसी कमी आ गई है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। लेकिन उनका प्यार हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। आपकी बहुत याद आएगी, पापा।'

End of Feed