सलमान खान के साथ रोमांस करेंगी साउथ की लेडी सुपरस्टार!! बॉक्स ऑफिस पर मच जाएगा तहलका

Salman Khan and Nayanthara film: साउथ इंडस्ट्री की सुपरस्टार नयनतारा अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि शाहरुख खान के साथ काम करने के बाद अब नयनतारा, सलमान खान के साथ नजर आ सकती हैं।

Salman Khan and Nayanthara film: साउथ इंडस्ट्री की सुपरस्टार नयनतारा अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। नयनतारा ने एक से एक फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा है। साल 2023 में नयनतारा ने हिंदी सिनेमा में भी गर्दा उड़ा दिया। उनकी और शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। शाहरुख खान के साथ काम करने के बाद अब नयनतारा, सलमान खान के साथ नजर आ सकती हैं। इस खबर ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

salman khan nayanthara

pic credit-instagram

सलमान खान और नयनतारा की मूवी

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा अब हिंदी सिनेमा में और मजबूती से कदम रख रही हैं और उनकी नई फिल्म एक बड़ा इवेंट फिल्म बनने वाली है। शाहरुख खान के साथ 'जवान' में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के बाद अब 'लेडी सुपरस्टार' सलमान खान के साथ एक बड़े स्केल की एंटरटेनर फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं और इसे दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह जोड़ी थोड़ी हैरान करने वाली लग सकती है, लेकिन यही इसे खास और रोमांचक बनाती है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक, नयनतारा सलमान खान की अपकमिंग फिल्म में शामिल हो चुकी हैं। अभी फिल्म कास्टिंग के स्टेज पर है और मेकर्स सलमान के सेंट्रल रोल के इर्द-गिर्द मुख्य कलाकारों को फाइनल कर रहे हैं। फिल्म का ऑफिशियल टाइटल सामने नहीं आया है और मेकर्स ने अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन निर्देशक और प्रोड्यूसर पहले से ही फाइनल होने के कारण यह प्रोजेक्ट हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चित और नजर रखी जाने वाली फिल्मों में शुमार हो गई है।

End of Feed