Nayanthara Reveals Twin Babies Face: साउथ सिनेमा की सुपरस्टार नयनतारा जल्द ही शाहरुख खान के साथ 'जवान' मूवी में नजर आने वाली हैं। फिल्म में नयनतारा (Nayanthara) का एक्शन अवतार भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। 'जवान' (Jawan) को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है। इस एक्साइटमेंट के बीच ही नयनतारा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जुड़वा बेटों को गोद में लेकर सुपरस्टार की तरह एंट्री करती दिखाई दीं। खास बात तो यह है कि अपने वीडियो के जरिए नयनतारा ने पहली बार जुड़वा बच्चों का चेहरा भी दिखाया।
'जवान' (Jawan) फेम नयनतारा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नयनतारा (Nayanthara) का स्वैग देखने लायक रहा। नयनतारा ने इस वीडियो को कुछ ही देर पहले साझा किया, लेकिन इसे अभी तक एक लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। वीडियो में जहां नयनतारा का अंदाज सबको पसंद आया तो वहीं जुड़वा बेटों की क्यूटनेस पर भी लोग फिदा दिखाई दिये। 'जवान' एक्ट्रेस नयनतारा के वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।
फैंस ने किया नयनतारा का स्वागत
बता दें कि 'जवान' (Jawan) की रिलीज से पहले नयनतारा (Nayanthara) ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। ऐसे में लोग उनका स्वागत करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने नयनतारा के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "हमारी लेडी सुपरस्टार का स्वागत है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "इंस्टाग्राम पर आपका स्वागत है मैम।"
'जवान' देखने के लिए बेताब हैं फैंस
बता दें कि शाहरुख खान और नयनतारा की 'जवान' के लिए लोगों में काफी एक्साइटमेंट है। वहीं ट्रेलर ने उनके इस उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। बता दें कि 'जवान' में शाहरुख खान के अलग-अलग अवतार देखने को मिलेंगे। वहीं नयनतारा और दीपिका पादुकोण का किरदार भी हटकर होने वाला है।
