Tiku Weds Sheru: Avneet Kaur संग लिपलॉक पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- 'उम्र से फर्क नहीं..'

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 20, 2023, 08:41 AM IST

Nawazuddin siddiqui and Avneet Kaur Kiss: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक्ट्रेस अवनीत कौर के साथ फिल्म टीकू वेड्स शेरू में नजर आने वाले हैं। फिल्म नें अवनीत के साथ लिप लॉक वाले सीन पर अब नवाजुद्दीन ने रिएक्ट किया है। उनका ये बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Nawazuddin siddiqui and Avneet Kaur Kiss: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी बीते कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं, वह एक्ट्रेस अवनीत कौर के साथ फिल्म टीकू वेड्स शेरू में नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस मूवी के प्रोड्यूस किया है। फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं बल्की सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर 23 जून 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है। इस ट्रेलर में नवाजुद्दीन और अवनीत की ऑनस्क्रीन जोड़ी फैंस को ज्यादा पसंद नहीं आई है।

Nawazuddin Siddiqui and Avneet Kaur in Tiku Weds Sheru

Nawazuddin Siddiqui and Avneet Kaur in Tiku Weds Sheru

सिर्फ इतना ही नहीं ट्रेलर के एक सीन में दोनों किस करते हुए भी दिख रहे हैं। जिसके बाद दोनों को ही जमकर ट्रोल किया जा रहा है। नवाजुद्दीन और अवनीत के बीच उम्र में अंतर को इसकी वजह बताई जा रही है, अब एक्टर ने इस कॉन्ट्रोवर्सी पर बयान दिया है।

End of Feed