नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर Singeetham Srinivasa का हुआ निधन, जूनियर NTR समेत सेलेब्स ने जताया दुख

Singeetham Srinivasa Passed Away: भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर, स्क्रीनराइटर और कंपोजर सिंगीथम श्रीनिवास राव का 3 अक्टूबर को निधन हो गया है। सिंगीथम ने छह दशक से ज्यादा समय तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया।

Singeetham Srinivasa Passed Away: भारतीय सिनेमा से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। इंडस्ट्री में अपना शानदार योगदान देने वाले दिग्गज फिल्ममेकर, स्क्रीनराइटर और कंपोजर सिंगीथम श्रीनिवास राव (Singeetham Srinivasa Rao) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिंगीथम श्रीनिवास राव ने 3 अक्टूबर को 94 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। सिंगीथम श्रीनिवास के निधन ने परिवार को सदमे में डाल दिया है और फिल्म इंडस्ट्री में शो की लहर है। सिंगीथम श्रीनिवास राव के निधन पर सिनेमा जगत से जुड़े कई कलाकारों ने दुख व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Yami Gautam ने पति आदित्य धर संग छोड़ा मुंबई, हिमाचल प्रदेश में यहां बसाया नया घर, जानें वजह

singeetham srinivasa

singeetham srinivasa (photo credit- instagram)

    कब होगा अंतिम संस्कार

    जानकारी के मुताबिक, सिंगीथम श्रीनिवास राव चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती थे और यहां पर शनिवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि बढ़ती उम्र की वजह से उन्हें काफी समस्या का सामना करना पड़ता था और उनके निधन की वजह भी उम्र संबंधी समस्याएं बताई जा रही हैं। सिंगीथम श्रीनिवास के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए विरुगमबक्कम स्थित उनके आवास पर रखा गया है और उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर करीब 2 बजे चेन्नई के नेसापक्कम श्मशान घाट पर किया जाएगा। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: जूनियर NTR और Janhvi Kapoor के अश्लील AI वीडियो पर भड़के विजय देवरकोंडा, चिरंजीवी भी गुस्से से हुए लाल

      सेलेब्स ने दी सिंगीथम श्रीनिवास राव को श्रद्धांजलि

      सिंगीथम श्रीनिवास राव के निधन पर पूरी भारतीय सिनेमा जगत ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सिनेमा जगत में अपने छह दशक दिए हैं और इन सालों में शानदार फिल्मों के जरिए दर्शकों को एंटरटेन किया है। तेलुगु फिल्ममेकर श्रीनू वैतला ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राव सर की कल्पनाशीलता, नया सोचने का तरीका और कहानी सुनाने का जुनून ही था, जिसकी वजह से वो ऐसी शानदार फिल्में बना सके। इनके अलावा, विजय देवरकोंडा, जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी समेत कई कलाकरारों ने सिंगीथम श्रीनिवास को श्रद्धांजलि दी है।

      हासिल किया था नेशनल अवॉर्ड

      बता दें कि सिंगीथम श्रीनिवास राव भारतीय सिनेमा में अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते थे। उनके काम में हमेशा शानदार क्रिएटिविटी की तारीफ हुई है और अलग अलग चीजें दर्शकों को भी पसंद आई है। उन्होंने 'राजा पारवई', 'लिटिल जॉन', कमल हासन स्टारर 'अपूर्वा सगोधरार्गल' और 'माइकल मदाना कामा राजन' जैसी कई आइकॉनिक फिल्मों का निर्देशन किया था। सिंगीथम श्रीनिवास ने अपने बेहतरीन डायरेक्शन के लिए फिल्म 'दिक्कत्रा पार्वती' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार (नेशनल अवॉर्ड) हासिल किया था।

      End of Feed