20 सालों से Nargis Fakhri का बहन Aliya Fakhri से नहीं है कोई वास्ता, गिरफ़्तारी की खबरों पर चुप्पी साधे हुए है एक्ट्रेस

Nargis Fakhri was not involved with Sister Aliya Fakhri: नगरिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी की गिरफ़्तारी पर एक नई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि नरगिस अपनी बहन से कोई राबता नहीं रखती। वह पिछले 20 साल से बहन के संपर्क में नहीं है, इसलिए उसे इस घटना के बारे में कुछ भी नहीं पता।

Nargis Fakhri was not involved with Sister Aliya Fakhri: अभिनेत्री नरगिस फाखरी ( Nargis Fakhri) कल से ही चर्चा में बनी हुई है, नरगिस की बहन आलिया फाखरी ( Aliya Fakhri) को कल अमेरिका में कत्ल के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद हर जगह यही चर्चा है कि एक्ट्रेस नरगिस का इस पर क्या कहना है, अभी तक अभिनेत्री का कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन, एक नई जानकारी हाथ लगी है जिसमें बताया जा रहा है कि नरगिस अपनी सगी बहन आलिया से पिछले 20 सालों से दूर है।

Nargis Fakhri was not involved with Sister Aliya Fakhri

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, नरगिस 20 साल से अपनी बहन से अलग रह रही हैं( Nargis Fakhri was not involved with Aliya) । रिपोर्ट में कहा गया है कि वह पिछले 20 साल से अपनी बहन के संपर्क में नहीं है। एक्ट्रेस को भी इस घटना के बारे में खबरों के माध्यम से ही पता चला, ठीक वैसे ही जैसे हर किसी को पता चला है। बताया जा रहा है कि वह अपनी बहन से कोई वास्ता नहीं रखती थी। उन्हें अपनी बहन से मिले भी कई साल हो गए हैं।

End of Feed