Nana Patekar Tanushree Dutta #Metoo case: बॉलीवुड अदाकारा तनुश्री दत्ता ने साल 2018 में एक्टर नाना पाटेकर पर मीटू आरोप लगाया था और कहा था कि उन्होंने एक फिल्म सेट पर उनके साथ बदतमीजी की थी। तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसके बाद मराठी एक्टर पर केस भी दर्ज हुआ था। ये मामला कई सालों से मुंबई कोर्ट में चल रहा है, जिसको लेकर बीते दिनों गलतफहमी फैल गई थी। अदाकारा तनुश्री दत्ता ने बताया है कि कोर्ट ने साल 2008 के एक मामले में फैसला सुनाया है, जिसे लोग उनके #MeToo केस से कन्फ्यूज कर रहे हैं। उनका #MeToo मामला अब तक कोर्ट में चल रहा है, जिसमें पुलिस को जल्द ही चार्जशीट दायर करनी है।
तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'मुंबई पुलिस ने हॉर्न ओके प्लीज सेक्सशुअल हैरेसमेंट केस में नाना पाटेकर के सपोर्ट में रिपोर्ट बनाई, जिसके आधार पर कोर्ट ने इस मामले को खारिज कर दिया है। पुलिस ने साल 2019 में भी गलत रिपोर्ट बनाकर इस मामले को दबाने की कोशिश की थी। मेरे जितने भी गवाह थे, उन्हें नाना पाटेकर के गुंडो और अंडरवर्ल्ड से लगातार धमकियां मिल रही थीं।'
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, 'हाल ही में हमारे मुख्य गवाह ने कोर्ट में नाना पाटेकर के खिलाफ गवाही दी थी, जिसके बाद नाना पाटेकर के गुंडों ने उन्हें धमकी दी। कोर्ट ने इस गवानी का संज्ञान लिया है और पुलिस से इस पर जवाब मांगा है। यह मामला अभी बंद नहीं हुआ है, कोर्ट के सामने पुलिस को जवाब देना है, जिसके बाद हम यह कह सकते हैं कि हम ये केस जीत गए हैं।'
तनुश्री दत्ता ने मीडियावालों पर सवाल खड़े करते हुए कहा है, 'मैं और मेरी लीगल टीम ये केस जीत गई है लेकिन मीडिया में लगातार अपोजिट स्टोरी चलाई जा रही है। इन लोगों को कोर्ट में जवाब देना होगा। कोर्ट में हमारा केस अब भी चल रहा है और पुलिस को जल्द ही कोर्ट में में चार्जशीट दायर करनी होगी।'
