'मुझे पता है क्या हुआ था'- Nana Patekar-Tanushree विवाद पर बोले महेश मांजरेकर, एक्टर की मौत पर भी खोले राज

Mahesh Manjrekar On Nana Patekar: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन को लेकर महेश मांजरेकर ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक्टर और तनुश्री दत्ता के विवाद पर भी चुप्पी तोड़ी है।

Mahesh Manjrekar On Nana Patekar: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर ने 75 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 8 अक्टूबर को नाना पाटेकर का कार्डियेक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था। नाना पाटेकर के निधन को लेकर अब बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर महेश मांजरेकर ने बड़ा खुलासा किया है। महेश मांजरेकर ने बताया कि नाना पाटेकर का घर अस्पताल से चंद कदम की ही दूरी पर था, इसके बाद भी एक्टर डॉक्टर के पास नहीं गए। महेश मांजरकेर ने नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता के विवाद पर भी चुप्पी तोड़ी। उनका कहना है कि इस मामले को बेवजह तूल दिया गया था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: रिलेशनशिप में होने के बावजूद किसी और से प्यार कर बैठी थीं Uditi Singh! खुद किया कबूल

Nana Patekar-Tanushree Dutta विवाद पर महेश मांजरेकर का खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    नाना पाटेकर के निधन पर बड़ा खुलासा

    न्यूज 18 मराठी संग बातचीत के दौरान महेश मांजरेकर ने नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन पर बात की। एक्टर ने बताया कि उन्हें जो जानकारी मिली, उसके मुताबिक नाना पाटेकर को रात के ढाई बजे बेचैनी महसूस होने लगी थी। एक्टर ने कहा, "लेकिन उन्होंने तुरंत मेडिकल मदद लेने की जगह परिवार को तकलीफ के बारे में बताया। नाना पाटेकर ने रात के 3:30 बजे अपने बड़े भाई से संपर्क किया और बताया कि तबीयत ठीक नहीं है।" महेश मांजरेकर ने इंटरव्यू में आगे कहा कि नाना पाटेकर के घर से अस्पताल मात्र 4 मिनट की दूरी पर था। एक्टर ने बताया, "नाना डॉक्टर के पास नहीं जा रहे थे, क्योंकि उन्हें लगा कि ये परेशानी गैस की है। इसी दौरान उन्हें दौरा पड़ा।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Welcome To The Jungle में जगह न मिलने पर नाना पाटेकर ने तोड़ी चुप्पी, सरेआम मेकर्स को मारा ताना

    End of Feed