Nana Patekar Net Worth: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने 75 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेता ने गुरुवार, 8 अक्टूबर की सुबह गोवा स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया था। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक लगातार CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं रहे। उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किया गया। नाना पाटेकर के निधन की खबर से बॉलीवुड और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। करीब पांच दशक लंबे करियर में उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपने अभिनय से खास जगह बनाई। तो चलिए जानते हैं नाना पाटेकर निधन के बाद अपने पीछे कितनी प्रॉपर्टी छोड़ गए हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nana Patekar Death News: नहीं रहे मशहूर कलाकार नाना पाटेकर, 75 की उम्र में ली आखिरी सांस)
इतने करोड़ की प्रॉपर्टी छोड़ गए नाना पाटेकर (Pic Credit: Instagram)
कितनी थी संपत्ति?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नाना पाटेकर की अनुमानित नेट वर्थ करीब 80 करोड़ रुपये थी। बताया जा रहा है कि वह एक फिल्म के लिए लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये तक फीस लेते थे। हालांकि उनकी फीस फिल्म में निभाए जाने वाले किरदार और प्रोजेक्ट पर निर्भर करती थी। नाना पाटेकर का लाइफस्टाइल एकदम नार्मल रहा। यही सादगी उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाती थी।
मुंबई से गोवा तक है नाना की प्रॉपर्टी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नाना पाटेकर के पास मुंबई, पुणे और गोवा में संपत्तियां थीं। मुंबई के अंधेरी इलाके में उनका एक वन-बेडरूम अपार्टमेंट बताया जाता है, जिसे उन्होंने करीब 1.1 लाख रुपये में खरीदा था और जिसकी मौजूदा कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये आंकी जाती है। इसके अलावा पुणे के खड़कवासला के पास उनका करीब 27 एकड़ का फार्महाउस भी था।
बताया जाता है कि वह फार्महाउस में गेहूं और धान जैसी फसलें भी उगाते थे और खेती से होने वाली कमाई किसानों तथा वहां काम करने वाले लोगों की मदद में लगाई जाती थी। नाना के पास पुणे के लॉ कॉलेज रोड पर एक घर, गोवा में एक प्रॉपर्टी और मुरुड में भी संपत्ति होने की खबरें सामने आती रही हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nana Patekar Death: नाना पाटेकर के निधन से टूट गए Riteish Deshmukh, कहा, 'आपको शत-शत नमन...')
परिवार में कौन-कौन है?
नाना पाटेकर अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की नजरों से दूर रखते थे। उन्होंने साल 1978 में नीलकांति पाटेकर से शादी की थी। बाद में दोनों अलग रहने लगे। दंपति के दो बेटे थे। उनके एक बेटे का बचपन में ही निधन हो गया था जबकि दूसरे बेटे का नाम मल्हार पाटेकर है। नाना ने परिवार को हमेशा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से अलग रखने की कोशिश की।
