नाना पाटेकर क्यों छोड़कर चले गए O'Romeo Trailer Launch? कहीं शाहिद-तृप्ति तो नहीं कुसूरवार

O Romeo Trailer Launch: बॉलीवुड कलाकार शाहिद कपूर और अदाकारा तृप्ति डिमरी ने कुछ देर पहले ही अपनी नई फिल्म ओ रोमियो का ट्रेलर दर्शकों के सामने पेश किया है। इस ट्रेलर को लॉन्च करने के लिए एक ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया, जहां इसकी पूरी स्टारकास्ट पहुंची लेकिन नाना पाटेकर नजर नहीं आए। खबरें हैं कि वो नाराज होकर इवेंट को छोड़कर चले गए थे।

O Romeo Trailer Launch: बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के गुस्से के बारे में हम सब जानते हैं। अगर उनके मुताबिक चीजें नहीं होती हैं तो उनका पारा चढ़ जाता है और फिर उनके गुस्से की आग सबको झेलनी पड़ती है। कुछ देर पहले लॉन्च हुए फिल्म ओ रोमियो के ट्रेलर लॉन्च पर भी नाना पाटेकर भड़क पड़े और उनके गुस्से की वजह शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी हैं। असल में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी तय समय से लगभग 1.30 घंटा हो गए, जिसके बाद नाना पाटेकर को गुस्सा आ गया। वो 90 मिनट तक ओ रोमियो की स्टारकास्ट का इंतजार करते रहे और फिर गुस्से में इवेंट से चले गए। नाना पाटेकर जब इवेंट से जा रहे थे तब बाकी लोग उन्हें रोकने की कोशिश करते दिखे लेकिन एक्टर ने किसी की ना सुनी।

O Romeo

Image Source: Movie Poster

ओ रोमियो ट्रेलर लॉन्च इवेंट से गुस्सा होकर निकले नाना पाटेकर

शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर और अविनाश तिवारी स्टारर फिल्म ओ रोमियो का ट्रेलर कुछ देर पहले ही रिलीज हुआ है। इस इवेंट पर नाना पाटेकर को भी न्योता दिया गया था, जो तय समय पर पहुंच गए। नाना पाटेकर ने कुछ देर तक बाकी स्टारकास्ट का इंतजार किया लेकिन जब कोई भी वहां नहीं पहुंचा तो वो ऑर्गनाइजर्स को बताकर वहां से निकल गए। नाना पाटेकर जब जा रहे थे तब ऑर्गनाइजर्स ने उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन उन्होंने अपनी घड़ी में सबको वक्त दिखाया और वहां से चले गए। नाना पाटेकर का ये वीडियो इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रहा है। आप इसे नीचे देख सकते हैं:

End of Feed