‘मैं कल मरने वाला हूं...’ Nana Patekar ने महीनों पहले ही कर दी थी अपनी मौत की बात, अब वायरल हो रहा पुराना बयान

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 8, 2026, 12:46 PM IST

Nana Patekar Interview: नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन के बाद उनका एक पुराना बयान फिर चर्चा में है। एक्टर ने महीनों पहले ही मौत को लेकर ऐसी बात कही थी, जिसे सुनकर अब फैंस भावुक हैं।

Nana Patekar Interview: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) अब हमारे बीच नहीं हैं। 75 साल की उम्र में एक्टर के निधन की खबर ने उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को गहरा झटका दिया है। नाना अपने बेबाक अंदाज और जिंदगी को लेकर खुलकर बात करने के लिए भी जाने जाते थे। वो कई मौकों पर मौत को लेकर अपनी सोच सामने रख चुके थे। अब उनके निधन के बाद उनका एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में आ गया है। इस बातचीत में नाना ने अपनी मौत को लेकर ऐसी बात कही थी, जिसे आज उनके निधन के बाद सुनना फैंस के लिए काफी भावुक कर देने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि वेलकम (Welcome) एक्टर नाना पाटेकर ने इंटरव्यू में कहा है।

Nana Patekar Interview

नाना पाटेकर के निधन के बाद वायरल हुआ पुराना इंटरव्यू (Image Source: IMDb)

नाना पाटेकर ने कही ये बात

एक्टर नाना पाटेकर के निधन के बाद एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। News 18 से बातचीत में नाना पाटेकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की थी। एक्टर ने कहा था, 'कभी-कभार ‘वेलकम’ जैसी फिल्में करना ठीक है, लेकिन मेरे पास इतना बड़ा और प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए अगर मैं कुछ कहता नहीं हूं, तो मेरे एक्टर होने का कोई फायदा नहीं है। मुझे तकलीफ होनी चाहिए, मेरे आसपास जो घट रहा है, उससे तकलीफ तो होनी चाहिए। और उसे उजागर करने का एक ही तरीका है, ये कैमरा है। उसके सामने हम उजागर करते हैं। ऐसी कहानी अगर उसका हिस्सा न बनूं तो क्या फायदा?' नाना पाटेकर ने सिनेमा के कमर्शियल पहलू और जिंदगी की अनिश्चितता पर भी बात की थी। उन्होंने कहा, 'वैसे ऊटपटांग फिल्में हम करते रहेंगे, पैसे कमाते रहेंगे। और मैं कल मरने वाला हूं, इस पर अगर मैं भरोसा करूंगा तो आज अच्छा जी सकता हूं।'

End of Feed