'Samrat Prithviraj' में अक्षय कुमार की कास्टिंग पर Mukesh Khanna ने कसा तंज, बोले 'उनकी गलती है...'

Mukesh Khanna on Samrat Prithviraj Casting: चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की कास्टिंग पर अब मुकेश खन्ना ने तंज कसा है। उन्होंने बताया कि वो फिल्म के लिए सही नहीं थे।

Mukesh Khanna on Samrat Prithviraj Casting: चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने 2022 में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' (Samrat Prithviraj) का निर्देशन किया था। 3 जून को रिलीज हुई यह मूवी दर्शकों की इम्प्रेस करने में असफल रही थी। यशराज फिल्म्स के तहत फिल्म का निर्माण किया गया था। 'सम्राट पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार की कास्टिंग पर अब दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने सवाल उठाए हैं। हाल ही में जूम के साथ बात करते हुए मुकेश खन्ना ने इस मूवी में हुई अक्षय कुमार की कास्टिंग पर तंज कसते हुए काफी कुछ कहा है। उन्होंने कहा कि वो फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज जैसे लगे ही नहीं थे।

Mukesh Khanna on Akshay Kumar in Samrat Prithviraj

'सम्राट पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार की कास्टिंग पर बोले मुकेश खन्ना (Pic Credit: Instagram)

'सम्राट पृथ्वीराज' में अक्षय की कास्टिंग पर भड़के मुकेश खन्ना

जूम के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान अक्षय कुमार की हुई 'सम्राट पृथ्वीराज' में कास्टिंग पर मुकेश खन्ना ने कहा, 'इस फिल्म में पृथ्वीराज चौहान को पृथ्वीराज चौहान जैसा दिखना चाहिए था, जो अक्षय कुमार नहीं दिखे। गलती उनकी है, सिर्फ विग लगा दी गई, ऐसा नहीं होता है साहब। यह एक एतिहासिक करैक्टर है। मुझे कम से कम 1.5 घंटे लगते थे ड्रेस बदलने में और 7 इंच का मुकुट होता था।' (इसे भी पढ़ें: वामशी पेडिपल्ली की एक्शन मूवी को इस दिन से शुरू करेंगे Salman Khan !! दर्शक भी हैं बेताब)

End of Feed