बॉलीवुड

4th हफ्ते में Dhurandhar 2 नहीं तोड़ पायी Dhurandhar का रिकॉर्ड, 29 दिनों में पार किया 1100 करोड़ का आंकड़ा

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रुकने का नाम नहीं ले रही है। धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में 29 दिनों का सफर पूरा कर लिया है और इसने अब तक अपने खाते में 1100 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं।

Image

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Box Office day 29 (Image Source: Movie Poster)

रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन की हालिया रिलीज स्पाई एंटरटेनर धुरंधर 2 सिनेमाघरों में लगातार अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा होने को आया है लेकिन फिर भी दर्शक इसे देखते नहीं थक रहे हैं। ट्रेड के गलियारों से सामने आई खबर के अनुसार, फिल्म धुरंधर 2 ने 29 दिनों में 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अगर धुरंधर 2 के चौथे हफ्ते की कमाई की बात करें तो इसने अपने खाते में कुल मिलाकर 54.70 करोड़ रुपये जोड़े हैं। धुरंधर 2 ने अपने चौथे हफ्ते की कमाई से पुष्पा 2 (Pushpa 2) को धूल चटा दी है, जिसने चौथे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 52.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। (ये भी पढ़ें: 'Samrat Prithviraj' में अक्षय कुमार की कास्टिंग पर Mukesh Khanna ने कसा तंज, बोले 'उनकी गलती है...')

फिल्म धुरंधर 2 की 4 हफ्तों की कमाई

पहले हफ्ते: 674.17 करोड़ रुपये

दूसरे हफ्ते: 263.65 करोड़ रुपये

तीसरे हफ्ते: 110.60 करोड़ रुपये

चौथे हफ्ते: 54.70 करोड़ रुपये

धुरंधर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पायी धुरंधर 2

फिल्म धुरंधर 2 ने चौथे हफ्ते में 54.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ ये चौथे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गई है। धुरंधर 2 ने ये मुकाम पुष्पा 2 को पछाड़कर हासिल किया है, जिसने 53.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। धुरंधर 2 से आगे केवल धुरंधर है, जिसने चौथे हफ्ते में 106.50 करोड़ रुपये कमाए थे। (ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla Twitter Review: कंप्लीट एंटरटेनर है अक्षय कुमार की भूत बंगला, लोग बोले-'पैसा वसूल')

भूत बंगला की रिलीज से पड़े धुरंधर 2 की कमा्ई पर असर

17 अप्रैल को सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की भूत बंगला (Bhoot Bangla) रिलीज हुई है। डायरेक्टर प्रियदर्शन द्वारा बनाई गई ये फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है। फिल्म भूत बंगला को क्रिटीक्स से भी अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं, जिस कारण ये माना जा रहा है कि धुरंधर 2 की कमाई इससे प्रभावित होगी। भूत बंगला एक फैमिली ड्रामा है, जिस कारण कई सिंगल स्क्रीन थिएटर्स इसे धुरंधर 2 की जगह लगा रहे हैं, इस कारण भी आदित्य धर की फिल्म की कमाई धीमी पड़ सकती है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article