Movies Paid Preview: 'स्त्री 2' और 'धुरंधर 2' जैसी फिल्मों की जबरदस्त सफलता को देखने एक बाद पेड प्रीव्यू का ट्रेंड फिर से वापस आ गया है। सिनेमाघरों में रिलीज होने से एक दिन पहले देखने का ट्रेंड पहले साउथ सिनेमा और हॉलीवुड के दर्शकों में पॉपुलर रहा है। वहीं दूसरी ओर अब हिंदी मार्किट में भी यह ट्रेंड धीरे-धीरे अपनाया जा रहा है। आदित्य धर की 'धुरंधर: द रिवेंज' ने फिल्ममेकर्स और थिएटर मालिकों को बड़े टाइटल्स के पेड प्रीव्यू के मौके मिलने लगे हैं। ऐसा ही कुछ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर 'भूत बंगला' के मेकर्स ने किया। मेकर्स ने 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) के लिए 16 अप्रैल को रात 9 बजे से पेड प्रीव्यू शुरू करने की घोषणा की। दर्शकों की ओर से फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला रहा है। पेड प्रीव्यू न सिर्फ टिकटों की बिक्री के मामले में मकेर्स को एक एक्स्ट्रा फायदा देता देता है बल्कि दर्शकों के बीच भी उत्साह बढ़ाने की एक नई पहल भी है।
पेड प्रीव्यू ट्रेंड्स की हो रही है वापसी
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' से पहले आमिर खान की '3 इडियट्स', शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की 'चेन्नई एक्सप्रेस', और श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' ने पेड प्रीव्यू के माध्यम से शानदार कमाई की थी। खास बात यह है कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने इन सभी फिल्मों को पेड प्रीव्यू से होने वाली कमाई के मामले में मात दी। पेड प्रीव्यू के आर्थिक पहलू को देखते हुए सिनेपोलिस इंडिया के कमर्शियलाइजेशन हेड आशीष मिश्रा ने जूम से बात करते हुए बताया कि हिंदी सिनेमा किस तरह पेड प्रीव्यू ट्रेंड को अपना रहा है। यह केवल साउथ इंडस्ट्री और हॉलीवुड मूवीज की मार्किट का हिस्सा था।
पेड प्रीव्यू नहीं है लंबा एक्सपेरिमेंट
'धुरंधर 2' और 'स्त्री 2' ने पेड प्रीव्यू के ट्रेंड की वापसी की है। इस बारे में बात करते हुए आशीष मिश्रा ने कहा कि 'धुरंधर 2' के पूरे देश में 12,000 से ज्यादा पेड प्रीव्यू रखे गए थे, जो कई हिंदी मूवीज के फुल डे रिलीज के बराबर है। 'स्त्री 2' ने 2024 में प्रीव्यू से लगभग 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरी ओर 'धुरंधर 2' का कलेक्शन 'स्त्री 2' के मुकाबले 5 गुना ज्यादा था। हिंदी सिनेमा के लिए पेड प्रीव्यू अब एक्सपेरिमेंट नहीं है। यह बॉक्स ऑफिस से पहले होने वाली कमाई का एक अलग चैप्टर बनता जा रहा है। (इसे भी पढ़ें: Bhooth Bangla Box Office Day 1 Prediction: ओपनिंग डे Akshay Kumar स्टारर के लिए नहीं होगा खास, कमाएगी इतने करोड़)

Ranveer Singh Dhurandhar 2
'धुरंधर 2'-'स्त्री 2' ने दर्ज कराई थी 75-80 ऑक्यूपेंसी
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' ने जो पेड प्रीव्यू से कमाई की थी, उसकी तारीफ करते PVR INOX Ltd के CEO (रेवेन्यू और ऑपरेशंस) गौतम दत्ता ने बताया कि पेड प्रीव्यू से शरूआत में प्रॉफिट का अच्छा हिस्सा मिलता है। उन्होंने बताया कि थिएटर चेन ने आदित्य धर की फिल्म के पेड प्रीव्यू के लिए 2 लाख से ज्यादा टिकट बेचे थे। यह आंकड़ा बहुत शानदार था। इससे रेवेन्यू बढ़ाने में काफी मदद मिली थी। यह चीजें तब देखने को मिली जब फिल्में ढंग से रिलीज भी नहीं हो रही थी। गौतम दत्ता के मुताबिक शाम के शोज में सिनेमाघरों में बड़ी भीड़ देखने क मिली है। उन्होंने आगे कहा कि 'धुरंधर: द रिवेंज' और 'स्त्री 2' जैसी चर्चित फिल्मों ने पेड प्रीव्यू के दौरान 75 से 80 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी, जबकि ये शोज शाम को रखे गए थे। धुरंधर 2 ने पेड प्रीव्यू से 44 करोड़ रुपये कमाए थे।
पेड प्रीव्यू होने से ओपनिंग वीकेंड्स का प्रेशर होता कम
पेड प्रीव्यू के दौरान जब सिनेमाघर फुल नजर आते हैं तो इससे अच्छा संकेत मिलता है। बॉक्स ऑफिस के समीकरण बदल रहे हैं। इस ट्रेंड पर PVR के गौतम दत्ता ने कहा, 'पेड प्रीव्यू इंडियन बॉक्स ऑफिस पर एक नया ट्रेंड सेट कर सकते हैं। इससे दर्शकों को भी अच्छी राहत मिलती है। ओपनिंग वीकेंड में पेड प्रीव्यू होने से कम प्रेशर देखने को मिलता है। दर्शकों को अलग-अलग तरह के कंटेंट देखने में भी मदद मिलती है। इससे सिनेमाघरों का कारोबार ज्यादा स्थिर और विविध हो सकता है।'

Stree 2
मिराज एंटरटेनमेंट लिमिटेड के एमडी भुवनेश मेंदिरत्ता का मानना है कि ओपनिंग शो से दर्शकों की प्रतिक्रिया बेहतर होती है और साथ ही प्लानिंग करने में भी मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि पेड प्रीव्यू होने से सिनेमा के रेवेन्यू को बढ़ने में मदद मिली है। दर्शक को जल्द ही प्रतिक्रिया देने में मदद मिलती है। भुवनेश मेंदिरत्ता का मानना है कि गुरुवार में सिनेमाघरों में कम भीड़ होती है लेकिन पेड प्रीव्यू से आने वाले दिनों में अच्छी ऑक्यूपेंसी दर्ज होती है, जो अपने आप में रेवेन्यू को बढ़ाता है। पेड प्रीव्यू के दौरान रखे गए एवरेज प्राइस भी ओपनिंग विंडो में ज्यादा कमाई करने में मदद करते हैं। (इसे भी पढ़ें: 'Son of Sardaar 2' में काटे गए थे Mrunal Thakur के अहम सीन्स, एक्ट्रेस ने बताया पूरा सच)
पेड प्रीव्यू से लग जाता है दर्शकों की पसंद का अंजादा
सिनेपोलिस के आशीष मिश्रा के मुताबिक पेड प्रीव्यू का ट्रेंड अब रहने वाला है। उन्होंने कहा, 'एक्सक्लूसिव और शुरुआती एक्सपीरियंस के लिए दर्शकों का उत्साह नजर आता है।' उन्होंने आगे कहा कि अगर सोच-समझकर शेड्यूलिंग की जाए और कंटेंट भी दमदार हो तो पेड प्रीव्यू दर्शकों और इंडस्ट्री दोनों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंदहो सकता है। यह आगे चलकर स्टेबल हो सकता है। धीरे-धीरे अब ब्रांड्स भी पेड प्रीव्यू का ऑप्शन चुन रहे हैं।
पेड प्रीव्यू से मिलता है बड़ी फिल्मों को फायदा
मिराज सिनेमा के भुवनेश मेंदीरत्ता का यह भी मानना है कि पेड प्रीव्यू का कम बजट वाली फिल्मों से ज्यादा बड़ी फिल्मों को मिलता है। यह फ्रेंचाइजी फिल्मों के लिए सहित साबित हो सकता है, जिनको देखने के उत्साह दर्शकों के अंदर पहले से ही होता है। उन्होंने यह भी कहा कि बॉक्स ऑफिस पर टिकट का प्राइस भी बहुत मायने रखता है। 2026 में कई बहुप्रतीक्षित फिल्मों का प्राइस 3000 रुपये भी रखा गया। इसके बावजूद दर्शकों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 'स्त्री 2' के मामले में भी ऐसा ही हुआ। टिकट की कीमतें 1000 रुपये का आंकड़ा पार कर गईं लेकिन प्रीमियम थिएटर हाउसफ़ुल रहे। ऐसे में 'भूत बंगला' के पेड प्रीव्यू टिकट काफी सस्ते हैं। अब यह देखना है कि क्या दर्शक फिल्म जाएंगे?
