The Academy Share Shah Rukh Khan Dialogue: बॉलीवुड सिनेमा के किंग शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में हैं। उनकी कई फिल्मों ने विदेशों में तहलका मचाया है और शाहरुख खान के गानों पर सिर्फ भारतीय ही नहीं... बल्कि विदेशी भी डांस करते हुए नजर आए हैं। अब एक बार फिर शाहरुख की फैन फॉलोइंग का गजब का नमूना देखने के लिए मिला है। हाल ही में 'द एकेडमी' ने किंग खान को याद किया है। 'द एकेडमी' (The Academy) ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के पॉपुलर डायलॉग इतनी शिद्दत को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। (ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla Box office Prediction: पहले दिन रॉकेट बनेगी अक्षय की फिल्म, होगी डबल डिजिट में कमाई)
शाहरुख खान को द एकेडमी ने किया याद
इंटरनेशनल फिल्म ऑर्गेनाइजेशन द एकेडमी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम का एक क्लिप शेयर किया है। क्लिप फिल्म के उस सीन का है, जिसमें शाहरुख खान शराब के नशे में खुद को सुपरस्टार समझते हैं और फिल्म फेयर का अवॉर्ड हाथ में पकड़कर एक स्पीच देते हैं। शाहरुख इस मौके पर 'इतनी शिद्दत से तुझे पाने की कोशिश की है, कि हर जर्रे ने मुझे तुमसे मिलाने की कोशिश की है...' वाला पूरा डायलॉग बोलते हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'किस्मत की एक बात, यह कभी चूकती नहीं।' बता दें कें कि 'द एकेडमी' ने बीते दिनों शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का पोस्टर अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया था। एकेडमी ने अपने ट्रैवल रोमांस फिल्म के पोस्टर पर इस फिल्म को जगह दी थी। (ये भी पढ़ें: वामशी पेडिपल्ली की एक्शन मूवी को इस दिन से शुरू करेंगे Salman Khan !! दर्शक भी हैं बेताब)
