बॉलीवुड

वामशी पेडिपल्ली की एक्शन मूवी को इस दिन से शुरू करेंगे Salman Khan !! दर्शक भी हैं बेताब

Salman Khan-Vamsi Paidipally's Next: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग सलमान खान इस दिन से शुरू करेंगे।

Image

वामशी पेडिपल्ली की नेक्स्ट को जल्द शूट करेंगे सलमान खान (Pic Credit: Instagram)

Salman Khan-Vamsi Paidipally's Next: सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से एक हैं, जिनके साथ इंडस्ट्री में मौजूद हर डायरेक्टर एक बार काम करना चाहता है। 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' की शूटिंग को लगातार चर्चा में बने हुए सलमान खान को लेकर खबरें सामने आईं कि 'दबंग' अभिनेता को साउथ के निर्माता-निर्देशक वामशी पेडिपल्ली (Vamshi Paidipally) की एक्शन मूवी ऑफर हुई है। वामशी पेडिपल्ली और सलमान खान को साथ में काम करते हुए देखने के लिए फैन्स उत्साहित हैं। ताजा रिपोर्ट्स में यह खुलासा हो गया है कि सलमान खान (Salman Khan), वामशी पेडिपल्ली की इस मूवी के लिए किस दिन से शूटिंग शुरू करेंगे।

इस दिन वामशी पेडिपल्ली की फिल्म को शूट करेंगे सलमान खान

123 Telugu की रिपोर्ट के अनुसार वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बनने जा रही इस मूवी की शूटिंग को सलमान खान 18 अप्रैल से मुंबई में शुरू करेंगे। इस मूवी के लिए सबसे पहले मेकर्स एक विंटेज गाना शूट करेंगे। निर्माताओं ने इस गाने को शूट करने के लिए घर का सेट बनाया है। यह शेड्यूल 18 अप्रैल से 4 मई तक चलने की उम्मीद है। हालांकि इस खबरों पर मेकर्स की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। (इसे भी पढ़ें: Bhooth Bangla: पेड प्रीव्यू मामले में 'स्त्री 2'-'धुरंधर 2' की तरह मजबूत पकड़ बना पाएगी Akshay Kumar की फिल्म, यहां समझें पूरा गणित)

Salman Khan

Salman Khan

सलमान खान के साथ इस मूवी में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा क फाइनल किया है। यह जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर करती दिखाई देगी। फिल्म को दिल राजी प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। इस मूवी में सलमान खान को धांसू एक्शन अवतार में देखा जाएगा। (इसे भी पढ़ें: 2 घंटे 36 मिनट की मूवी में अजय देवगन की मूंछ काटने वाला ये एक्टर बना स्टार, एक एपिसोड के लेता है 25 लाख)

'मातृभूमि' में सलमान खान आएंगे नजर

सलमान खान को आने वाले दिनों में जल्द ही वॉर ड्रामा 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' में देखा जाएगा। इस मूवी को अपूर्वा लाखिया द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्क्रिप्ट में बदलाव होने की वजह से यह फिल्म दोबारा शूट की जा रही है। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह को देखा जाएगा। फिल्म इस साल जून में रिलीज की जा सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article