जीनत अमान के लिव इन रिलेशनशिप के बयान पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- 'वो पहले से ही वेस्टर्न लाइफ...'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 20, 2024, 12:21 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान ने लिव इन रिलेशनशिप को सपोर्ट करते हुए कहा था कि अगर लड़का-लड़की शादी से पहले पति-पत्नी की तरह रहना चाहते हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है। वो एक-दूसरे को शादी से पहले पहचानेंगे। एक्ट्रेस के इस बयान पर मुकेश खन्ना ने आपत्ति जताई है।

Mukesh Khanna Slammed Zeenat Aman Comment In live Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस भले ही फिल्मी पर्दे से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने लिव इन रिलेशनशिप को लेकर अपनी बेबाक राय दी थी। एक्ट्रेस अपने बयान की वजह से काफी चर्चा में थीं। उनकी इस बयान की सायरा बानो से लेकर मुमताज तक ने आलोचना की थी। अब इस मामले पर शक्तिमान फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने अपना रिएक्शन दिया है। मुकेश ने जीनत के बयान पर आपत्ति जताई है।

End of Feed