Adipurush के मेकर्स पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'रामायण के साथ भयानक मजाक'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 19, 2023, 01:29 PM IST

Mukesh Khanna Slammed Adipurush: ओम राउत (Om Raut) की आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। फिल्म को लेकर मुकेश खन्ना ने अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मुकेश खन्ना ने कहा कि मेकर्स ने आदिपुरुष बनाकर रामायण का मजाक उड़ाया है।

Mukesh Khanna Slammed Adipurush: प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर जमकर बवाल मच रहा है। फिल्म के खराब वीएफएक्स के साथ- साथ टपोरी डायलॉग्स को सुनने के बाद लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। इस फिल्म की वजह से मनोज मुंतशिर की भी जमकर आलोचना हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। फिल्म पर रामायण फेम अरुण गोविल से लेकर दीपिका चिखलिया ने नराजगी जताई है। अब फिल्म को लेकर शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना ने रिएक्शन दिया है।

मुकेश खन्ना ने कहा, आदिपुरुष बनाकर मेकर्स ने रामायण का मजाक उड़ाया है। एक्टर ने मनोज मुंतशिर को भी खरी खोटी सुनाते हुए बुद्धिजीवी कहा है। एक्टर ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर किया है।

End of Feed