बॉलीवुड एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्टर हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखते हैं। एक्टर कई बार अपने बयान की वजह से सुर्खियों में छा जाते हैं। एक्टर से पूछा गया कि क्या सेलेब्स को पान मसाला का विज्ञापन करना चाहिए। इस पर एक्टर ने अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने कहा कि मैं इस बात के बिल्कुल खिलाफ हूं। मैंने उन एक्टर्स को भी समझाने की कोशिश की वो जो करते हैं उसे लोग कॉपी करते हैं। मैंने अक्षय कुमार को डांट भी लगाई थी। अमिताभ बच्चन ने मेरे कहने के बाद अपना फैसला बदल दिया था।
Mukesh Khanna-Akshay Kumar (credit Pic: Instagram)
एक्टर ने आगे कहा, सर मैं तो कहता हूं इन्हें पकड़कर मारना चाहिए। आप लोग हेल्थ कॉन्शियस आदमी है। वो बोलता है आदाब। अजय देवगन भी बोल रहा है आदाब और अब तो शाहरुख खान भी शुरू हो गए है।
पान मसाला का ऐड करने वाले स्टार्स को लगाई लताड़
मुकेश के आगे कहा, इन विज्ञापनों को बनाने में करोड़ रुपये खर्च होते है और उस एड में आप लोगों को क्या सिखा रहे हो। वो कहते हैं सर हम पान मसाला नहीं सुपारी बोल रहे है। उसी से गुटखा बिखता है। किंगफिशर की बोतल का ऐड करने का मतलब किंगफिशर की बीयर है। ये डिसेप्टिव ऐड होते है। ये लोग इन विज्ञापनों को क्यों करते हो। क्या इनके पास पैसे नहीं है। मैं इन लोगों से बोल चुका हूं ये सब मत करो। आप लोगों के पास बहुत पैसे हैं। एक्टर ने बताया कि मेरे कहने के बाद कई लोगों ने अपने फैसले को बदला है। अक्षय ने अपने फैसले को रिट्रीट किया है। अमिताभ बच्चन ने कहा था मुझे तो पता नहीं था इस तरह से इस्तेमाल होता है।
