"रणवीर सिंह तमराज किलविश बन जाए...", Mukesh Khanna ने Shaktimaan पर फिर दिया विवादित बयान

मुकेश खन्ना लम्बे समय से रणवीर सिंह को शक्तिमान प्रोजेक्ट की वजह से टारगेट करते रहे हैं। एक बार फिर से उन्होंने एक्टर पर निशाना साधा है और कहा है कि वो शक्तिमान मूवी में विलेन बन सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुकेश खन्ना ने साधा रणवीर सिंह पर निशाना
  • शक्तिमान में बनाना चाहते हैं विलेन
  • लम्बे समय से चुप हैं एक्टर

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का नाम कुछ वक्त पहले शक्तिमान मूवी के साथ जुड़ा था, जिसे सोनी इंडिया द्वारा बैक किया जा रहा था। खबरें थीं कि सोनी इंडिया इस मेगा प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस करेगी और मुकेश खन्ना उन्हें ये आईपी देने के लिए तैयार हो गए हैं। फिर कुछ समय के बाद ऐसा सुनाई दिया कि मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह को शक्तिमान बनाने के लिए हरी झंडी नहीं दी है और तभी से ये प्रोजेक्ट अटका पड़ा है। मुकेश खन्ना समय-समय पर इस प्रोजेक्ट और रणवीर सिंह के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं और एक बार फिर से उन्होंने एक्टर के खिलाफ शब्द बोले हैं। मुकेश खन्ना ने कहा है कि वो नहीं चाहते हैं कि रणवीर सिंह शक्तिमान मूवी में हीरो बनें, हां अगर उन्हें इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना है तो वो विलेन का रोल कर सकते हैं। Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: SHOCKING: Toxic की जमकर हो रही फजीहत, BookMyShow से हटाई गई रेटिंग

"रणवीर सिंह तमराज किलविश बन जाए...", Mukesh Khanna ने Shaktimaan पर फिर दिया विवादित बयान

"रणवीर सिंह तमराज किलविश बन जाए...", Mukesh Khanna ने Shaktimaan पर फिर दिया विवादित बयान

अपने ताजा इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने कहा है, "मैं शक्तिमान कैरेक्टर से मूव ऑन क्यों नहीं कर रहा है, हर कोई बस यही सवाल पूछता है। मैं पूछना चाहता हूं कि मैं क्यों मूवऑन करूं? मैंने शक्तिमान को बनाया है।" मुकेश खन्ना ने माना कि उन्होंने ही सोनी इंडिया को इस प्रोजेक्ट को शुरू करने से रोका है। मुकेश खन्ना के अनुसार, रणवीर सिंह ने खिलजी जैसा किरदार प्ले किया है तो अगर वो चाहें तो शक्तिमान में विलेन तमराज किलविश का रोल कर सकते हैं। Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Ranabaali VS Jailer 2 VS Prahaar: विजय देवरकोंडा ने रजनीकांत-राजकुमार राव को दी खुली चुनौती

End of Feed