Mujhse Shaadi Karogi 2: सलमान-अक्षय को कार्तिक आर्यन और वरुण धवन ने किया रिप्लेस !! सिनेमाघरों में मचेगी धूम

Kartik-Varun in Mujhse Shaadi Karogi 2: साल 2004 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर मूवी 'मुझे शादी करोगी' के अगले पार्ट की तैयारियां शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फिल्म 'मुझसे शादी करोगी 2' में सलमान खान और अक्षय कुमार की जगह अब कार्तिक आर्यन और वरुण धवन लीड रोल में नजर आएंगे।

Kartik-Varun in Mujhse Shaadi Karogi 2: साल 2004 में आई सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी!' में अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था और साजिद नाडियाडवाला ने इसका अपने बैनर तले निर्माण किया था। काफी लंबे समय से 'मुझसे शादी करोगी' के सीक्वल के बारे में चर्चा चल रही थी। अब जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक मेकर्स ने फिल्म 'मुझसे शादी करोगी 2' में सलमान खान और अक्षय कुमार को रिप्लेस करने का मन बना लिया है। इस फिल्म में सलमान खान और अक्षय कुमार की जगह अब यंग एक्टर्स कार्तिक आर्यन और वरुण धवन की एंट्री होती नजर आ रही है।

Kartik-Varun in Mujhse Shaadi Karoge 2

न्यूज18 से जुड़े सूत्र के मुताबिकसाजिद नाडियाडवाला फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' के सीक्वल को बनाने के लिए उत्सुक हैं लेकिन इसमें एक कंटेम्पररी ट्विस्ट होगा। कार्तिक आर्यन और वरुण धवन अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अब निर्माता को लग रहा है कि इस मूवी के सीक्वल के लिए कार्तिक और वरुण बेस्ट जोड़ी साबित होगी। मेकर्स ने स्क्रिप्टिंग अभी शुरू की है। एक बार साजिद को जैसे ही स्क्रिप्ट पसंद आती है तो वो कास्टिंग का निर्णय खुद लेंगे।

End of Feed