MUFASA THE LION KING: शाहरुख-आर्यन की उंगली थामकर डेब्यू करेंगे अबराम, आवाज सुनकर बोलेंगे 'ये तो सुपरस्टार...'

Mufasa-The Lion King Trailer: शाहरुख खान ने अपनी आगामी फिल्म ' 'मुफासा: द लायन किंग' का ट्रेलर जारी करते हुए लिखा है । किंग खान इज बैक विद मुफासा, अब्राहम और आर्यन खान के साथ। फिल्म 20 दिसम्बर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। पढ़ें सारी जानकारी

Mufasa-The Lion King Trailer : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) अपने दोनों बेटों अब्राहम( Abraham khan) और आर्यन ( Aryan Khan) के साथ एंट्री लेने के लिए तैयार है। वह जल्द ही डिज्नी की अपकमिंग फैमिली ड्रामा फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग' के हिंदी संस्करण में मुख्य किरदारों को आवाज देने के लिए तैयार हैं। इसका ट्रेलर किंग खान ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें किंग खान की खूंखार आवाज सुनाई दे रही है। इसे पोस्ट करते हुए शाहरुख खान ने लिखा है कि किंग इस बैक

Mufasa-The Lion King Trailer  Srk-abrham-aryan voice in movie

शाहरुख खान ने अपनी आगामी फिल्म ' 'मुफासा: द लायन किंग' का ट्रेलर जारी करते हुए लिखा है । किंग खान इस बैक विद मुफासा, अब्राहम और आर्यन खान के साथ। फिल्म 20 दिसम्बर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। यह फिल्म जंगल के महान राजा मुफासा की उत्पत्ति पर आधारित है, जिसमें शाहरुख खान ने मेन किरदार मुफासा को अपनी आवाज दी है। आर्यन खान ने सिम्बा को आवाज दी है, जबकि अबराम खान ने युवा मुफासा की भूमिका निभाई है। यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता ने मुफासा को आवाज दी है। शाहरुख खान और आर्यन खान ने पहले भी मुफासा और सिम्बा को आवाज दे चुके हैं, जिससे इन पात्रों में उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।अब शाहरुख और आर्यन के साथ छोटे किंग अब्राहम भी तैयार हैं जिसे सुनने के लिए फैंस और भी ज्यादा उत्साहित हैं।

End of Feed