LGM Poster: MS Dhoni हैं फिल्मों में पारी खेलने को तैयार, जारी किया Let's Get Married का फर्स्ट लुक

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 11, 2023, 04:23 PM IST

MS Dhoni Share Lets Get Married poster: फिल्म के पहले लुक में हरीश कल्याण, इवाना और नादिया को शादी की अंगूठी में बंद देखकर ऐसा लग रहा है कि यह एक वॉयलेंट इमोशनल संघर्ष वाली कहानी है। तस्वीर को मस्ती से भरी पारिवारिक फिल्म के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

Lets Get Married poster: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी फिल्मी दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एमएस धोनी ने अब अपनी पहली फिल्म निर्माण की घोषणा कर दी है, उनकी ये पहली फिल्म तमिल है। एमएस धोनी और साक्षी धोनी की फिल्म का टाइटल 'LGM' (लेट्स गेट मैरिड) है। फिल्म के पहले पोस्टर में लीड सितारे हरीश कल्याण, इवाना और अनुभवी अभिनेत्री नादिया नजर आ रही हैं। तीनों को शादी की अंगूठी में बंद दिखाया जा रहा है। 'एलजीएम' का फर्स्ट लुक काफी इम्प्रेसिव और अपीलिंग लग रहा है।

Lets Get Married

फिल्म के पहले लुक में हरीश कल्याण, इवाना और नादिया को शादी की अंगूठी में बंद देखकर ऐसा लग रहा है कि यह एक वॉयलेंट इमोशनल संघर्ष वाली कहानी है। तस्वीर को मस्ती से भरी पारिवारिक फिल्म के रूप में प्रस्तुत किया गया है। प्रोडक्शन हाउस की तरफ से ट्विटर पर फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हम धोनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही पहली फिल्म के नाम 'लेट्स गेट मैरिड' की घोषणा कर बेहद उत्साहित हैं।' इस फिल्म में नादिया, हरीश कल्याण और अभिनेत्री इवाना लीड रोल में नजर आएंगी, वहीं योगी बाबू भी इसका हिस्सा हैं। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी रमेश थमिलमणि को सौंपी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग जल्द ही पूरी कर ली जाएगी और कुछ महीनों में रिलीज डेट का खुलासा कर दिया जाएगा।

End of Feed