Mrunal Thakur in Varun Dhawan's Next: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने एक बार फिर अपने पिता के निर्देशन में बनने जा रही कॉमेडी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। 'मैं तेरा हीरो', 'जुड़वा' और 'कुली नंबर 1' के बाद वरुण धवन की पिता डेविड धवन (David Dhawan) के साथ ये चौथी फिल्म होगी। इस फिल्म की तैयारियां निर्माताओं ने शुरू कर दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण धवन की इस कॉमेडी फिल्म को रमेश तौरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट एक धांसू एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की एंट्री होती नजर आ रही है।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन स्टारर में अब मृणाल ठाकुर को मेकर्स ने फाइनल कर लिया है। फिल्म में इस फ्रेश को ऑनस्क्रीन देखना दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। यह पहली बार है कि जब वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की जोड़ी किसी फिल्म में साथ नजर आएंगी। सुनने में आ रहा है कि मेकर्स फिल्म के लिए सेकंड लीड की तलाश में हैं। हालांकि सेकंड फीमेल लीड की ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन को जल्द ही फिल्म 'सिटाडेल' में सामंथा रुथ प्रभु के साथ देखा जाएगा। फिल्म का निर्देशक राज निदिमोरु और कृष्णा डीके मिलकर कर रहे हैं। इसके अलावा वरुण धवन के पास मुराद खेतानी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बेबी जॉन' भी है। फिल्म में उन्हें कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी के अपोजिट देखा जाएगा। दूसरी ओर मृणाल ठाकुर को आखिरी बार फिल्म 'हाय नाना' में देखा गया था।
