AI डीपफेक पर Mrunal Thakur ने उठाया कड़ा कदम, कानूनी कार्रवाई करने की दी धमकी

Mrunal Thakur on AI Deepfakes: मृणाल ठाकुर ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर उन लोगों को कड़ी चेतवानी देते हुए कहा कि जो AI डीपफेक का गलत तरह से इस्तेमाल करते हैं।

Mrunal Thakur on AI Deepfakes: आज AI का इस्तेमाल कई चीजों को आसान बनाने के लिए किया जा रहा है तो कुछ लोग इसे गलत तरीके से भी यूज कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई बार देखा गया है कि बॉलीवुड सेलेब्स की कई AI डीपफेक फोटोज और वीडियो बनाए गए, जो इंटरनेट पर काफी वायरल भी हुए। ऐसे में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने इस पर रिएक्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। मृणाल ने चेतावनी दी कि अगर ऐसे कंटेंट को और फैलाया गया तो कानूनी कार्रवाई हो सकती है। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने डीपफेक बनाने और शेयर करने को गैरकानूनी और गलत बताया। उन्होंने लोगों से कहा कि बिना अनुमति उनकी तस्वीर का इस्तेमाल बंद करें। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'कैकेयी' के लुक में ट्रोल हुईं Lara Dutta का 'Ramayana' के डिजाइनर्स ने किया बचाव, कही ये बात)

Mrunal Thakur on AI Deepfakes

मृणाल ठाकुर ने AI डीपफेक को लेकर कड़ी चेतावनी दी

AI का गलत इस्तेमाल करने वालों पर भड़कीं मृणाल ठाकुर

मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेरी शक्ल या लुक का इस्तेमाल करके डीपफेक कंटेंट बनाना या शेयर करना गैरकानूनी और एकदम गलत है। इसे अभी के लिए एक फॉर्मल नोटिस समझो और तुरंत बंद कर दो। मेरी पहचान का आगे कोई भी गलत इस्तेमाल हुआ तो कानूनी कार्रवाई होगी।' मृणाल ठाकुर ने अब उन लोगों को कड़ी चेतवानी दी है, जो सेलेब्स की फोटोज गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं। मृणाल ठाकुर ही अकेली सेलिब्रिटी नहीं हैं जो AI के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंतित हैं। उनके अलावा कई एक्टर्स ने अदालत का रुख किया है ताकि उनकी तस्वीर, आवाज और व्यक्तित्व के अधिकारों को बिना अनुमति वाले AI कंटेंट से बचाया जा सके। इनमें अक्षय कुमार, वरुण धवन, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, कार्तिक आर्यन और सुनील शेट्टी सहित कई एक्टर्स शामिल हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Jana Nayagan' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 300 करोड़ क्लब में Vijay स्टारर ने ली धमाकेदार एंट्री)

वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर को हाल ही में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ 'दो दीवाने शहर में' मूवी में देखा गया था। यह मूवी ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इससे पहले मृणाल ठाकुर को 'डकैत' और 'है जवानी तो इश्क होना है' जैसी कई फिल्मों में नजर आई हैं। आने वाले दिनों में मृणाल ठाकुर को अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' में देखा जाएगा।

End of Feed