नहीं रहे मौसमी चटर्जी के पति Jayanta Mukherjee, लम्बे वक्त से थे बीमार

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी ने लम्बी बीमारी के बाद अपनी आखिरी सांस ली और दुनिया से विदा लेकर चल गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • नहीं रहे फिल्म-टीवी प्रोड्यूसर जयंत मुखर्जी
  • मौसमी चटर्जी के सिर पर टूटा दुखों का पहाड़
  • लम्बे समय से बीमार चल रहे थे जयंत मुखर्जी

Jayanta Mukherjee Death News: बॉलीवुड की बबली गर्ल मौसमी चटर्जी के चाहनेवालों के लिए एक दुखभरी खबर मीडिया में आई है, जिसके अनुसार फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज निर्माता और संगीतकार जयंत मुखर्जी लम्बी बीमारी के चलते इस दुनिया से विदा लेकर चल बसे हैं। जयंत मुखर्जी की मौत से ना केवल मौसमी चटर्जी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है बल्कि इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के बीएन तिवारी ने बात करते हुए जयंत मुखर्जी की मौत की दुखभरी खबर शेयर की है। जयंत मुखर्जी फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से एक निर्माता और संगीतकार के तौर पर जुड़े हुए थे और उन्होंने खूब नाम कमाया था। उनके जाने से ना केवल परिवार बल्कि इंडस्ट्रीवाले भी दुखी हैं। इसे भी पढ़ें: FLASHBACK: "प्रोड्यूसर के साथ सोना पड़ेगा...", 19 साल की Ankita Lokhande से जब हुई काम के बदले 'जिस्म की फरमाइश'

नहीं रहे मौसमी चटर्जी के पति Jayanta Mukherjee, लम्बे वक्त से थे बीमार

नहीं रहे मौसमी चटर्जी के पति Jayanta Mukherjee, लम्बे वक्त से थे बीमार

संगीतकार हेमंत कुमार के बेटे थे जयंत मुखर्जी

बहुत कम लोगों को पता है कि जयंत मुखर्जी केवल मौसमी चटर्जी के पति ही नहीं थे बल्कि इंडस्ट्री के दिग्गज संगीतकार हेमंत कुमार के बेटे भी थे। उन्होंने अपने पिता की तरह म्यूजिक इंडस्ट्री में काम किया लेकिन फिर निर्माता के तौर पर अपनी खास पहचान बनाई। गुरुवार को अपनी आखिरी सांस लेने वाले जयंत मुखर्जी मजाक, दो लड़के दोनों कड़के जैसी फिल्मों से जुड़े रहे और 1992 में उन्होंने तलाश जैसा सफल सीरियल भी बनाया। इसे भी पढ़ें: FLASHBACK: 7 दिनों में Ramayana ने चटा दी Animal-Sanju को धूल, Ranbir Kapoor ने तोड़ा 1095 दिनों पुराना रिकॉर्ड

5 दशकों का था मौसमी चटर्जी और जयंत मुखर्जी का रिश्ता

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में जहां रिश्ते एक दशक नहीं टिक पाते हैं, वहीं पर जयंत मुखर्जी और मौसमी चटर्जी की शादी 5 दशकों तक सफलतापूर्वक चली। दोनों ने बहुत कम उम्र में ही एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया था और हमेशा साथ रहे। मौसमी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो दसवीं क्लास में पढ़ती थीं तब उनकी सगाई तय हो गई थी और कुछ वक्त के बाद वो शादी के बंधन में बंध गईं। शादी के बाद वो पति जयंत संग मुंबई आ गईं और फिर एक्टिंग में करियर बनाया। स्ट्रगल के दौर में इनका रिश्ता और परिपक्व हुआ और सफलता पाने के बाद इन्होंने साथ में उसे एन्जॉय किया। दोनों की दो बेटियां मेघा और पायल हुईं, जिनमें से बड़ी बेटी पायल 45 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चली गई। बड़ी बेटी की मौत के बाद जयंत टूट से गए लेकिन परिवार के साथ ने उन्हें हिम्मत दी।

End of Feed