मोहित सूरी ने दी अपनी प्यारी हीरोइन अनीत पड्डा को जन्मदिन की बधाई, क्यूट फोटो शेयर कर लिखी दिल की बात

Mohit Suri Post for Aneet Padda: बीती रात को जन्मदिन से एक दिन पहले अनीत और अहान पांडे ने एक दमदार पार्टी की। अब डायरेक्टर मोहित सूरी ने भी अनीत को जन्मदिन की बधाई दी है। एक्ट्रेस को विश करते हुए मोहित सूरी ने एक खूबसूरत फोटो भी शेयर की है।

Mohit Suri Post for Aneet Padda: सैयारा एक्ट्रेस अनीत पड्डा ( Aneet Padda) आज अपना 23वां जन्मदिन मना रही है। अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयाँ मिल रही है। अपनी फिल्म से दर्शकों के दिलों पर छाई अनीत पड्डा ने जोर-शोर से बर्थडे भी बनाया। बीती रात को जन्मदिन से एक दिन पहले अनीत और अहान पांडे ने एक दमदार पार्टी की। इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज जमकर वायरल हो रही हैं। अब डायरेक्टर मोहित सूरी ने भी अनीत को जन्मदिन की बधाई दी है। एक्ट्रेस को विश करते हुए मोहित सूरी ने एक खूबसूरत फोटो भी शेयर की है।

Mohit Suri Post for Aneet Padda

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए तस्वीर में मोहित सूरी( Mohit Suri) अनीत को प्यार से माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सैयारा स्टाइल में लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो, मेरी स्टार अनीत पड्डा _! हम सबकी राह रोशन करने के लिए शुक्रिया... हमेशा-हमेशा के लिए प्यार। #HappyBirthdayAneetPadda #AllAboutLastNight।" सोशल मीडिया पर शेयर होते ही यह पोस्ट वायरल हो गई। फैन्स ने कमेंट सेक्शन में शुभकामनाओं और तारीफों की बाढ़ ला दी। इस फोटो पर फैंस भी जमकर कमेन्ट कर रहे हैं और अनीत को बधाई दे रहे हैं।

End of Feed