Aashiqui 3 के लिए लिखी थी Saiyaara की कहानी, मोहित सूरी ने किया खुलासा यूं बदला फिल्म का टाइटल

Saiyaara was Titled as Aashiqui 3: निर्माता मोहित सूरी ने बताया कि उन्होंने सायरा मूवी की स्क्रिप्ट पहले आशिकी 3 के लिए तैयार की थी। उन्होंने खुलासा किया कि मुझे आशिकी 3 बनाने के लिए कहा था। खैर बाद में बात कुछ और हुई और हमने इसका नाम बदल दिया। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

Saiyaara was Titled as Aashiqui 3: अहान पांडे( Ahaan Pandey) और अनित पड्डा की अपकमिंग मूवी सायरा जल्द ही रिलीज होने जा रही है। यह एक रोमांटिक म्यूज़िकल मूवी है जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का म्यूजिक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में मोहित सूरी ने खुलासा किया कि सायरा की कहानी उन्होंने आशिकी 3 को ध्यान में रखकर लिखी थी। भूषण कुमार ने उन्हें आशिकी 3 पर काम करने के लिए कहा था, खैर बाद में बात कुछ और हुई और हमने इसका नाम बदल दिया। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

Saiyaara was Titled as Aashiqui 3:

पिंकविला के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में मोहित सूरी ने बताया कि ईमानदारी से कहूं तो उन्होंने मुझे शुरुआत में ही आशिकी 3 ( Aashiqui 3) के लिए ड्राफ्ट तैयार करने के लिए कहा था। उस समय मुकेश जी और भूषण के बीच बेहतर संबंध थे। मुझे पता है कि उनके बीच बहुत ही संवेदनशील रिश्ता है। वे कभी दोस्त होते हैं तो कभी नहीं। इसलिए, मैंने आशिकी 3 के लिए इस विचार के बारे में सोचा, जो अब सायरा है।

End of Feed