Mohit Suri on Awarapan 2: बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जो कि अबतक यूट्यूब की दुनिया पर छाया हुआ है। इस बीच फिल्ममेकर मोहित सूरी का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Awarapan 2: कब आएगा इमरान हाशमी की मूवी का धांसू ट्रेलर, मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट)
मोहित सूरी ने शेयर किया पोस्ट (pic credit-instagram)
मोहित सूरी ने शेयर किया पोस्ट
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म 'आवारापन 2' 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2007 में आई 'आवारापन' का सीक्वल है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा है। पहली फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। अब उन्होंने अपनी इस खास फिल्म के सीक्वल के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है। मोहित सूरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'आवारापन 2' का ट्रेलर शेयर करते हुए फिल्म के लिए अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने लिखा कि यह फिल्म उन्हें किसी लंबे समय से बिछड़े प्यार या पुराने दोस्त की तरह लगती है, जिससे कई सालों से मुलाकात नहीं हुई, लेकिन उसकी याद हमेशा रहती है। उन्होंने कहा कि 19 साल बाद भी यह फिल्म उनके लिए बहुत मायने रखती है।
मोहित सूरी ने फिल्म के निर्देशक नितिन कक्कड़ का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि नितिन ने उनके दिल के बेहद करीब रही इस कहानी को दोबारा पर्दे पर लाया और इसे पूरी संवेदनशीलता और प्यार के साथ बनाया है। उन्होंने फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों और टीम की भी तारीफ की और उनके काम को शानदार बताया। मोहित ने बिलाल सिद्दीकी का भी खास तौर पर जिक्र किया और कहा कि उन्होंने 'आवारापन 2' की दुनिया को और बेहतर बनाने में अहम योगदान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने दिशा पाटनी की एक्टिंग की भी तारीफ की और उनके प्रदर्शन पर गर्व जताया। इमरान हाशमी के लिए मोहित सूरी ने बेहद खास बातें लिखीं। उन्होंने इमरान को अपना हीरो बताते हुए कहा कि वह हमेशा उनके हीरो रहेंगे। मोहित ने भरोसा जताया कि इमरान ने इस फिल्म में भी अपना पूरा दिल और मेहनत लगा दी है, जैसा उन्होंने करीब 18 साल पहले पहली 'आवारापन' के दौरान किया था। अपने नोट के आखिर में मोहित सूरी ने फिल्म के निर्माता विशेष भट्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अब यह जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी है और वह यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि उन्होंने फिल्म में क्या कमाल किया है। मोहित ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और फैंस से 'आवारापन 2' को सिनेमाघरों में जाकर देखने की अपील की।
