सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों बेहद पसंद करते हैं। सिद्धार्थ हाल ही में फैशन डिजाइनर शांतनु और निखिल के लिए रैंप वॉक किया था। रैंप वॉक पर एक मॉडल को एक्टर के क्लोज होते हुए देखा गया था। मॉडल का सिद्धार्थ के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वजह से मॉडल को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। बाद में मॉडल ने सिद्धार्थ की पत्नी कियारा से माफी मांग ली थी। लेकिन क्या आप जानते हैं सिद्धार्थ संग वो मॉडल कौन हैं।
Sidharth With Alicia (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- पान मसाला का ऐड करने पर Mukesh Khanna ने लगाई एक्टर्स की क्लास, बोले- इन्हें पकड़कर मारना चाहिए
एलिसिया कौर मुंबई बेस्ड मॉडल हैं लेकिन वो ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली है। वो अपने मॉडलिंग से दिल जीत रही हैं। पिछले 10 साल से एलिसिया लैक्मे फैशन वीक में वॉक कर रही है। एली इंडिया को दिए इंटरव्यू में एलिसिया ने अपनी जर्नी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जब वो 3 साल की थी तब पहला मॉडलिंग वर्क किया और उसके बाद से मॉडल बनने का फैसला लिया।
एलिसिया ने भारत को बताया अपना घर
एलिसिया ने कहा कि उन्होंने चाइल्ड मॉडलिंग और एक्टिंग में काफी कुछ करने की कोशिश की। लेकिन असफल रही। उन्हें मेलबर्न में 45 बार रिजेक्ट कर दिया गया था। 19 साल की उम्र में मैं पार्ट टाइम जॉब कर रही थीं। 23 साल की उम्र में भारत आई और ये मेरा घर है। मुझे यहां काम मिला। मुझे अपना काम और लाइफस्टाइल बहुत पसंद है। मुझे बहुत खुशी है कि मैंने हार नहीं मानी।
एलिसिया ने मांगी कियारा से माफी
सोशल मीडिया पर एलिसिया को ट्रोल किया गया। एलिसिया ने अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ संग वीडियो शेयर करते हुए सॉरी कियारा लिखा था। इसी के साथ मॉडल ने बताया कि वो मेरी जॉब का पार्ट था।
