Mithun Chakraborty Reacted: दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। मिथुन चक्रवर्ती अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने हाल ही में पश्चिम बंगाल (West Bengal) के फिल्म फेस्टिवल में उन्हें आमंत्रित नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बंगाल से कोई खास संबंध नहीं रखने वाले लोगों को कार्यक्रम में बुलाया जा रहा है, लेकिन उन्हें अब तक न्योता नहीं मिला है।आइए पूरी बात जानते हैं इस रिपोर्ट पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ramayana: 'रावण' के नाना का किरदार निभाएंगे Chetan Hansraj, यश की तारीफ में पढ़े कसीदे)
मिथुन चक्रवर्ती का छलका दर्द (pic credit-instagram)
मिथुन चक्रवर्ती का छलका दर्द
मिथुन चक्रवर्ती ने गुरुवार, 13 अगस्त को महान बंगाली अभिनेता उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की। पश्चिम बंगाल सरकार उत्तम कुमार की 100वीं जयंती के मौके पर पूरे साल कई कार्यक्रम आयोजित करने वाली है। इसका मुख्य आयोजन 3 से 6 सितंबर के बीच होगा। गुरुवार को कोलकाता के नंदन में कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर भी बैठक हुई। इस बैठक में मिथुन चक्रवर्ती के अलावा प्रसनजीत चटर्जी, रुद्रनील घोष, अरिंदम सिल, शांतिलाल मुखर्जी, कंचन मल्लिक, सृजीत मुखर्जी और शंकर चक्रवर्ती समेत बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने लोग शामिल हुए। इस दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने मीडिया से बातचीत की, जिसमें उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए।
मिथुन चक्रवर्ती ने कहा ,'मुझे तो नहीं बुलाया गया, मुझे भी बाहर कर दिया गया। फिल्म फेस्टिवल में मुझे न्योता नहीं मिला। अब मैं मॉस्को जा रहा हूं, शायद इसके बाद मुझे बुलाया जाए। मॉस्को में मुझे सम्मान के साथ बुलाया जा रहा है, लेकिन यहां बंगाल में मुझे नहीं बुलाया गया। शायद मैं यहां बहुत छोटा कलाकार हूं, इसलिए नहीं बुलाते। लेकिन बाहर से उन बड़े-बड़े लोगों को बुलाया जाता है, जिनका बंगाल से कोई लेना-देना नहीं है।' इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसपर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती के फैंस भी अब नाराज हो गए हैं।
