Miss World 2024 Red Carpet: कृति सेनन, पूजा हेगड़े और करण जौहर समेत इन स्टार्स ने अटेंड किया ग्रैंड इवेंट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 9, 2024, 09:14 PM IST

Miss World 2024 Red Carpet: 28 साल बाद प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड 2024 का आयोजन 9 मार्च को मुंबई में हो रहा है। कई मशहूर हस्तियों ने रेड कार्पेट की शोभा बढ़ानी शुरू कर दी है। प्रसिद्ध निर्देशक और निर्माता करण जौहर से लेकर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' स्टार कृति सेनन (Kriti Sanon) से लेकर पूजा हेगड़े, प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता और मुनव्वर फारुकी तक कई सितारे नजर आ रहे हैं।

Miss World 2024 Red Carpet: 28 साल बाद प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड 2024 का आयोजन 9 मार्च को मुंबई में हो रहा है। कई मशहूर हस्तियों ने रेड कार्पेट की शोभा बढ़ानी शुरू कर दी है। प्रसिद्ध निर्देशक और निर्माता करण जौहर से लेकर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' स्टार कृति सेनन (Kriti Sanon) से लेकर पूजा हेगड़े, प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता और मुनव्वर फारुकी तक कई सितारे नजर आ रहे हैं। इस साल इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए 120 प्रतिभागी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। सिनी शेट्टी भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अब देखना होगा कि मिस वर्ल्ड की चमचमाती हुई ट्रॉफी किस के हाथ लगती हैं। भारत के आम आदमियों से लेकर बॉलीवुड सितारों तक सभी यह ट्रॉफी इंडिया के नाम होता देखना चाहते हैं। आइए मिस वर्ल्ड 2024 के इवेंट से सामने आईं बॉलीवुड स्टार्स की फोटोज पर एक नजर डालते हैं।

Miss World 2024 Red Carpet: Kriti Sanon, Karan Johar, Pooja Hegde And More Attend Grand Event In Mumbai

Miss World 2024 Red Carpet: Kriti Sanon, Karan Johar, Pooja Hegde And More Attend Grand Event In Mumbai

कृति सेनन समेत इन स्टार्स ने बिखेरा जलवा

इस इवेंट में कृति सेनन जहां ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं पूजा हेगड़े पर्पल कलर की ड्रेस में नजर आती रहती हैं। वहीं करण जौहर भी काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। इस बीच अब इवेंट से कई सितारों की फोटोज भी वायरल हो रही हैं। 71वें मिस वर्ल्ड काम्पिटीशन में बॉलीवुड स्टार्स की लंबी कतार नजर आ रही हैं। इन स्टार्स की फोटोज पर सोशल मीडिया पर भी बज बना हुआ है। लोग इनके स्टाइल को जज कर रहे हैं व इन अपनी राय भी रख रहे हैं। अभी तक मिस वर्ल्ड का खिताब भारत और वेनेजुएला दोनों सबसे ज्यादा 6 बार जीत चुके हैं.

End of Feed