Mirzapur: The Film: फैंस की फेवरेट और सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज मिर्जापुर पर फिल्म बन रही है। कलाकारों की टोली फिल्म के लिए शूट कर रही है। अब मिर्जापुर को फिल्म के तौर पर थिएटर्स में देखा जाएगा। फैंस इसके लिए बेहद उत्साहित हैं। मिर्जापुर: द फिल्म को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रही है। वहीं शो की अहम किरदार बीना त्रिपाठी यानी एक्ट्रेस रसिका दुग्गल( Rasika Dugal) फिल्म के लिए शूटिंग कर रही है। एक्ट्रेस इन दिनों वाराणसी में है, जहां पर फिल्म की शूटिंग चल रही है। हाल ही में जूम के साथ बातचीत करते हुए रसिका ने बताया कि उनका फेमस किरदार लौट रहा है।
Image Source: Mirzapur
ज़ूम के साथ खास बातचीत करते हुए एक्ट्रेस रसीका दुग्गल ने मिर्जापुर फिल्म( Mirzapur: The Film) के बारे में बताया। उन्होंने खुलासा किया, "मैं इन दिनों मिर्ज़ापुर: द फ़िल्म की शूटिंग कर रही हूं और मुझे नहीं पता कि यह कब रिलीज होगी। मैं फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती, लेकिन हमेशा की तरह, बीना त्रिपाठी कुछ खतरनाक लेकर आएंगी।" यह पूछे जाने पर कि क्या मिर्जापुर का अगला सीजन 2026 में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा, रसिका ने हंसते हुए कहा, "अगले साल मुश्किल है क्योंकि हम फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।"
बीना त्रिपाठी का किरदार है फैंस का फेवरेट
अपने किरदार, बीना त्रिपाठी, के बारे में बात करते हुए, रसिका ने कहा, "बीना एक दिलचस्प किरदार है और मैं खुशकिस्मत हूँ कि मुझे उसे निभाने का मौका मिला क्योंकि वह मेरे अब तक के सभी किरदारों और मेरी रियल लाइफ से बिल्कुल अलग है। मेरी फिल्मोग्राफी में ऐसा किरदार होना बेहद खुशी की बात है। बीना त्रिपाठी की वजह से ही मेरी फिल्मोग्राफी को कुछ नया करने को मिलता है"
मिर्ज़ापुर: द फ़िल्म के बारे में
मिर्ज़ापुर: फिल्म में अली फजल,( Ali Fazal) पंकज त्रिपाठी( Pankaj Tripathi) , दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी शर्मा( Shweta Tripathi Sharma) भी हैं। पहले सीजन में मारे गए श्रिया पिलगांवकर और अभिषेक बनर्जी भी फिल्म में वापस लौट रहे हैं। इस फिल्म में रवि किशन, जितेंद्र कुमार और मोहित मलिक भी शामिल हो रहे हैं।
